ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

CBSE Board Exam 2025: एग्जाम में बेहतर मार्क्स न मिलने की वजह बनती है ये आम गलतियां

अक्सर ऐसा होता है कि बेहतर तैयारी और मेहनत के बावजूद स्टूडेंट्स को एग्जाम में उम्मीद के मुताबिक नंबर नहीं मिलते। यह स्थिति निराशाजनक हो सकती है और समझ नहीं आता कि आखिर गलती कहां हुई।

CBSE Board Exam 2025
CBSE Board Exam 2025
© CBSE Board Exam 2025
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

कई बार कड़ी मेहनत और पूरी तैयारी के बावजूद छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक नहीं मिलते। ऐसा तब होता है जब स्टूडेंट्स पढ़ाई पर तो फोकस करते हैं, लेकिन एग्जाम के दौरान कुछ सामान्य गलतियां कर बैठते हैं। तैयारी में कोई कमी न होते हुए भी इन गलतियों की वजह से उनके नंबर कट जाते हैं। जानिए, वे कौन-कौन सी गलतियां हैं और कैसे उनसे बचा जा सकता है।


1. एग्जाम गाइडलाइंस को सही से न पढ़ना

परीक्षा शुरू करने से पहले क्वेश्चन पेपर की गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। अक्सर स्टूडेंट्स यह नहीं देखते कि किस सेक्शन में कितने सवाल अनिवार्य हैं, कितने ऑप्शनल हैं, या किस आंसर को लंबा लिखना है। नतीजतन, वे निर्देशों के विपरीत उत्तर लिख देते हैं और अंक गंवा बैठते हैं।


2. तनाव के कारण हुई गलतियां

एग्जाम का तनाव कई बार छात्रों को घबरा देता है। इस घबराहट में वे छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जैसे उत्तरों को अधूरा छोड़ देना या गलत तरीके से लिखना। शांत रहकर और गहरी सांस लेकर पेपर हल करें, ताकि ऐसे तनाव से बचा जा सके।


3. आंसर को क्रॉस चेक न करना

उत्तर लिखने के बाद एक बार पूरा पेपर पढ़ना बहुत जरूरी है। यह सुनिश्चित करें कि सभी आंसर पूरे हैं, कहीं कोई गलती तो नहीं हुई, और जरूरी जगहों पर डायग्राम या हेडिंग दी गई है। परीक्षा समाप्त करने के बाद 10 मिनट क्रॉस चेक के लिए जरूर बचाएं।


4. टाइम मैनेजमेंट की कमी

समय का सही प्रबंधन न करना सबसे बड़ी समस्या बनती है। जब शुरुआत में ही ज्यादा समय खर्च हो जाता है, तो अंत में कई सवाल छूट जाते हैं। टाइम को सही तरीके से बांटकर उत्तर लिखें और हर सेक्शन को पर्याप्त समय दें। इन गलतियों से बचकर न केवल आप एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, बल्कि अपने मेहनत का सही फल भी पा सकते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें