ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

CBSE Board 10Th Result Out: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, 93.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

CBSE Board 10Th Result Out: सीबीएसई 10वी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 93.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। स्टूडेंट results.cbse.nic.in और www.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CBSE Board 10Th Result Out
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CBSE Board 10Th Result Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद अब 10वीं बोर्ड का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 93.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। स्टूडेंट results.cbse.nic.in और www.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।


सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में इस साल लगभग 24.12 लाख छात्र-छात्रा शामिल हुए थे। कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 मार्च को खत्म हुई थी। परीक्षा के खत्म होने के बाद से ही लाखों छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। सबसे पहले सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। इसके बाद 10वीं बोर्ड का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में कुल 93.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।


पिछले साल भी CBSE ने 13 मई को ही परिणाम घोषित किए थे, और इसी आधार पर माना जा रहा था कि इस बार भी परिणाम 13 मई 2025 तक घोषित किए जा सकते हैं और ऐसा ही हुआ। छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग ऐप (UMANG App) के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।


रिजल्ट चेक करने के लिए ये वेबसाइट्स रहेंगी सक्रिय

छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

results.cbse.nic.in

results.digilocker.gov.in

umang.gov.in


रिजल्ट कैसे चेक करें

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर "Class X Results 2025" लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट चेक करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें