ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

CBSE 12th Pass Percentage: CBSE 2025: टॉप करने वाले राज्यों में कौन रहा अव्वल? पटना रीजन का प्रदर्शन जानिए

CBSE 12th Pass Percentage: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस साल पटना रीजन ने 82.86% पास प्रतिशत के साथ स्थिर प्रदर्शन किया है, जो देश के औसत प्रदर्शन से थोड़ा ही पीछे है।

CBSE रिजल्ट 2025, पटना रीजन पास प्रतिशत, CBSE 12वीं परिणाम, CBSE Patna Result, CBSE Board Result, CBSE 12th Pass Percentage, Vijayawada Topper, Patna CBSE Board, cbseresults.nic.in, CBSE Hindi News, ब
CBSE 12th exam result
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CBSE 12th Pass Percentage: सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है और इस बार भी कई नए रिकॉर्ड बने हैं। कुल 17 लाख 4 हजार 367 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 16 लाख 92 हजार 794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और इनमें से 14 लाख 96 हजार 307 छात्र पास हुए हैं।


बता दे कि इस बार विजयवाड़ा रीजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में टॉप किया है। यहां पास होने वालों का प्रतिशत 99.60% रहा। त्रिवेंद्रम 99.32% के साथ दूसरे और चेन्नई 97.39% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा बेंगलुरु, दिल्ली वेस्ट और दिल्ली ईस्ट जैसे क्षेत्रों में भी 95% से अधिक छात्र पास हुए हैं।


बिहार के पटना रीजन को इस बार मिड-रेंज में रखा गया है। पटना रीजन का पास प्रतिशत 82.86% रहा, जो भुवनेश्वर, गुवाहाटी और देहरादून जैसे क्षेत्रों के लगभग बराबर है। हालांकि, प्रयागराज सबसे पीछे रहा, जहां पास प्रतिशत सिर्फ 79.53% दर्ज किया गया। इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं और करीब 42 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था।


इस बार बोर्ड ने 'रिलेटिव ग्रेडिंग सिस्टम' भी लागू किया है, जिसका मकसद छात्रों पर पढ़ाई का तनाव कम करना और अनावश्यक प्रतिस्पर्धा से बचाना है। अब ग्रेड फिक्स मार्क्स के आधार पर नहीं बल्कि बाकी छात्रों के प्रदर्शन के हिसाब से तय किए जाएंगे। फिलहाल 10वीं के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही घोषित किया जाएगा।

इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें