Hindi News / career / किसी भी वक्त जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, जानें.. सही...

किसी भी वक्त जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, जानें.. सही डेट, चेक करने का तरीका और जरूरी वेबसाइट्स

CBSE 10th Result 2026: CBSE 10वीं रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है. बोर्ड की तरफ से अभी कोई सूचना नहीं आई है हालांकि संभावना जताई जा रही है कि 14 से 20 अप्रैल के बीच रिजल्ट जारी हो सकते हैं.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 14, 2026, 1:13:48 PM

CBSE 10th Result 2026

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

CBSE 10th Result 2026:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी समय कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं के मुताबिक परिणाम आज 14 अप्रैल या 20 अप्रैल से पहले कभी भी जारी हो सकता है। 


इस वर्ष परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, और अब छात्रों की नजरें आधिकारिक वेबसाइट्स पर टिकी हुई हैं। इस बार रिजल्ट जल्द जारी होने के पीछे ‘फेज-2’ परीक्षा एक बड़ी वजह है। सीबीएसई के नए नियम के अनुसार, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे 15 मई से शुरू होने वाली फेज-2 परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। 


छात्रों को सुधार का अवसर देने के लिए बोर्ड अप्रैल के मध्य तक नतीजे जारी करने की तैयारी में है। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक के कारण दिक्कत आ सकती है। ऐसे में छात्र पहले से ही आधिकारिक पोर्टल्स की जानकारी अपने पास रखें।


cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, digilocker.gov.in, results.gov.in जाकर छात्र परीक्षा के नतीजे चेक कर सकते हैं। यदि वेबसाइट काम नहीं करे, तो छात्र SMS और IVRS (फोन कॉल) के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके अलावा UMANG ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन इस्तेमाल करना होगा, जो स्कूल द्वारा दिया जाता है।


कैसे चेक करें रिजल्ट?

सबसे पहले किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर ‘Secondary School Examination (Class X) 2026’ लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर, स्कूल कोड, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें। ‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। भविष्य के लिए इसे डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें।