ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

CBSE 10th, 12th Result 2025 : कल जारी हो सकता है CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट! 42 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार होगा खत्म

CBSE 10th, 12th Result 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई कल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है हालांकि इसको लेकर बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

CBSE 10th, 12th Result 2025
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CBSE 10th, 12th Result 2025 : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के 42 लाख से अधिक छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल यानी 12 मई को 10वीं और 12वीं के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है हालांकि इसको लेकर सीबीएसई की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।


इस वर्ष, लगभग 24.12 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 17.88 लाख छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले साल CBSE ने 13 मई को परिणाम घोषित किए थे, और इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस बार भी परिणाम 13 मई 2025 तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फर्जी सूचना से बचने के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई इस सप्ताह के भीतर 10वीं और 12वीं के परिणाम किसी भी वक्त घोषित कर सकता है। सीबीएसई परिणाम को cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग ऐप (UMANG App) के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।


रिजल्ट चेक करने के लिए ये वेबसाइट्स रहेंगी सक्रिय

छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

results.cbse.nic.in

results.digilocker.gov.in

umang.gov.in


रिजल्ट कैसे चेक करें? 

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर "Class XII Results 2025" लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट चेक करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें