KATIHAR: मनिहारी में बाढ़ और कटाव से तबाही, सांसद तारिक अनवर पहुंचे धुरयाही पंचायत, मदद का दिया आश्वासन अयोध्या दर्शन को रवाना हुआ 13वां जत्था, अजय सिंह की पहल से अब तक 2500 श्रद्धालु पहुंचे पावन नगरी पूर्णिया में भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता का युवा संवाद, युवाओं से मोदी की जनसभा में शामिल होने की अपील Bihar Politics: ‘RJD को मुसलमानों की चिंता नहीं, सिर्फ BJP का डर दिखाकर उनका वोट लिया’ प्रशांत किशोर का बड़ा हमला Bihar Politics: ‘RJD को मुसलमानों की चिंता नहीं, सिर्फ BJP का डर दिखाकर उनका वोट लिया’ प्रशांत किशोर का बड़ा हमला Bihar Crime News: बिहार में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों का तांडव, वार्ड सदस्य के घर बोला हमला; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 9 साल से फरार दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार जमुई में चौथी बार मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में रेड लाइट एरिया में पुलिस टीम पर हमला, महिला दारोगा के साथ मारपीट; चार जवान घायल Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में रेड लाइट एरिया में पुलिस टीम पर हमला, महिला दारोगा के साथ मारपीट; चार जवान घायल
26-Aug-2025 03:22 PM
By First Bihar
BSSC CGL 4 Vacancy: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने एक साथ दो बड़ी भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4) और ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) के लिए कुल 5208 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 25 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और 26 सितंबर 2025 तक चलने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार bssc.bihar.gov.in या onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस बार सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि दोनों भर्तियों के आवेदन शुल्क को घटाकर ₹100 कर दिया गया है। पहले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹540, SC/ST के लिए ₹135 और महिलाओं के लिए ₹135 शुल्क निर्धारित था। लेकिन अब सभी वर्गों के लिए एक समान ₹100 शुल्क रखा गया है।
BSSC कार्यालय परिचारी भर्ती – 3727 पद
इस भर्ती के तहत बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 10वीं पास अभ्यर्थियों को नौकरी का मौका मिलेगा। कुल 3727 पद हैं, जिनमें सबसे ज्यादा वैकेंसी पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग (1138 पद) और भवन निर्माण विभाग (500 पद) में हैं।
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास
आयु सीमा: 18 से 37 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा + मुख्य परीक्षा
परीक्षा पैटर्न (प्रीलिम्स):
कुल प्रश्न: 100 (MCQ)
समय: 2 घंटे
विषय: सामान्य हिन्दी (30), सामान्य गणित (30), सामान्य ज्ञान (40)
सही उत्तर: +4 अंक | गलत उत्तर: -1 अंक
क्वालिफाइंग मार्क्स:
UR – 40%, BC – 36.5%, EBC – 34%, SC/ST – 32%, महिला/दिव्यांग – 32%
BSSC CGL 4 भर्ती 2025 – 1481 पद
BSSC CGL 4 परीक्षा के तहत बिहार सरकार के 6 विभागों में ग्रेजुएट लेवल के 1481 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है-
मुख्य पद व योग्यता
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी – 1064 पद: किसी भी विषय से स्नातक
योजना सहायक – 88 पद: किसी भी विषय से स्नातक
कनीय सांख्यिकी सहायक – 5 पद: गणित/अर्थशास्त्र/कॉमर्स/स्टैटिस्टिक्स
डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-C – 1 पद: स्नातक + PGDCA/BCA/BSc IT
अंकेक्षक – 125 पद: गणित/कॉमर्स/इकोनॉमिक्स/स्टैटिस्टिक्स
अंकेक्षक, सहायक समितियां – 198 पद: गणित या कॉमर्स में स्नातक
आयु सीमा: 21 से 37 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा + मुख्य परीक्षा
अभ्यर्थी हर सेक्शन के लिए एक किताब ले जा सकेंगे (केवल बोर्ड की मान्य पुस्तकें)। गाइड, नोट्स या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित हैं। यह परीक्षा प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न पर होने वाला है।
कुल प्रश्न: 150 (MCQ)
विषय: सामान्य अध्ययन, गणितीय एवं मानसिक क्षमता, सामान्य विज्ञान
समय: 2 घंटे 15 मिनट
सही उत्तर: +4 अंक | गलत उत्तर: -1 अंक
क्वालिफाइंग मार्क्स- UR – 40%, BC – 36.5%, EBC – 34%, SC/ST – 32%, महिला/दिव्यांग – 32%
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 अगस्त 2025
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 24 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2025
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र आदि तैयार रखें। BSSC की यह संयुक्त भर्ती 2025 में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। आवेदन शुल्क में कटौती और परीक्षा के आसान पैटर्न ने इसे और भी सुलभ बना दिया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लें और सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।