ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

BRABU University : जिस विषय की पढ़ाई नहीं होती, उसकी हुई परीक्षा और रिजल्ट भी आ गया — BRABU का अजब कारनामा!

BRABU University :बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वैशाली जिले के दो कॉलेजों के छात्रों से ऐसी परीक्षा दिलवाई गई, जिसकी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई ही नहीं होती। अब 500 से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट रोक दिया गया है|

BRABU, बिहार विश्वविद्यालय, गलत विषय परीक्षा, स्नातक सेमेस्टर रिजल्ट, छात्र डिग्री समस्या, वैशाली कॉलेज, Zoology Botany mistake, wrong subject result BRABU, BRABU result issue, BRABU news, Bihar educa
(BRABU) में एक बड़ी चूक सामने आई है
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BRABU University : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में एक बड़ी चूक सामने आई है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत वैशाली जिले के दो अंगीभूत कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के 500 से अधिक छात्रों ने ऐसे विषयों की परीक्षा दी, जिनकी यूनिवर्सिटी में कोई पढ़ाई ही नहीं होती। अब जब रिजल्ट जारी हुआ, तब इस गलती का खुलासा हुआ और आनन-फानन में संबंधित छात्रों का रिजल्ट रोक दिया गया है।


BRABU के डिप्टी कंट्रोलर डॉ. आनंद दुबे के अनुसार, यह गलती कॉलेज प्रशासन की है। कॉलेजों ने छात्रों का परीक्षा फॉर्म भरने के बाद उसकी जांच नहीं की और गलत विषय वाले फॉर्म विश्वविद्यालय को भेज दिए। ग्रेजुएशन के सोशल साइंस कोर्स के एमडीसी (मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स) में छात्रों को "डायवर्सिटी ऑफ कोर डाटा" और "फिजियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी" विषय लेने थे, लेकिन फॉर्म में "जूलॉजी" और "बॉटनी" जैसे विषय भर दिए गए, जो कि इस कोर्स में शामिल ही नहीं हैं।


इसके बावजूद छात्रों के एडमिट कार्ड जारी हुए, परीक्षा भी हुई और रिजल्ट तक प्रकाशित कर दिया गया। लेकिन अब जब गड़बड़ी का पता चला, तो विश्वविद्यालय ने संबंधित छात्रों का रिजल्ट रोक दिया है। इससे छात्रों की डिग्री अटक गई है और वे भारी परेशानी में हैं। डिप्टी कंट्रोलर डॉ. रेणु बाला ने बताया कि यह गलती विज्ञान के कुछ छात्रों के साथ हुई है, लेकिन परीक्षा बोर्ड ने निर्णय ले लिया है और छात्रों को उनकी डिग्री देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब इस पूरे मामले को विश्वविद्यालय के परीक्षा बोर्ड में उठाया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न हो। 


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें