ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई

Bihar Police SI Prelims Result: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने पुलिस दरोगा (SI) प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 4,48,899 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई हुए हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट bpssc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।

Bihar Police SI Prelims Result
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Police SI Prelims Result: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग में पुलिस दरोगा (Sub-Inspector) के पदों के लिए आयोजित प्रीलिम्स लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया आयोग के विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत कुल 1799 रिक्तियों के लिए संचालित की जा रही थी। उम्मीदवार अपना रिजल्ट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।


प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 18 और 21 जनवरी 2026 को दो-दो पालियों में किया गया था, जिसमें कुल 10,36,702 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में कुल 7,26,231 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। मूल्यांकन के दौरान 29,272 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया। मुख्य कारणों में कदाचार (14 मामले), ओएमआर शीट पर गलत रोल नंबर भरना (14,591), गलत प्रश्न पुस्तिका संख्या दर्ज करना (9,992), हस्ताक्षर न करना और निर्धारित अनुच्छेद न लिखना शामिल है।


कुल 1799 पदों में से महिलाओं के लिए 614 पद आरक्षित हैं। कोटियों के अनुसार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

अनारक्षित (General): 850 पद (298 महिलाओं के लिए)

अनुसूचित जाति (SC): 210 पद (74 महिलाओं के लिए)

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 273 पद (96 महिलाओं के लिए)

पिछड़ा वर्ग (BC): 222 पद (78 महिलाओं के लिए)

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 180 पद (63 महिलाओं के लिए)

ट्रांसजेंडर: 07 पद


आयोग ने भर्ती नियमावली के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए रिक्तियों के 20 गुणा उम्मीदवारों का चयन किया है। बहुसत्रीय परीक्षा के कारण अंकों का मूल्यांकन इक्वि-पर्सेंटाइल पद्धति से 'नॉर्मलाइज्ड' स्कोर के आधार पर किया गया। कुल 4,48,899 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है।


अब प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम और एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। सफल उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने रॉल नंबर का मिलान आधिकारिक सूची से कर लें और मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। मुख्य परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा, जिसके आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें