ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Police: क्या आप भी पुलिस में बहाल होने के लिए देख रहे हैं सपने? ऐसे भरें फॉर्म; जानें पूरी डिटेल

Bihar Police: बिहार में अगले कुछ दिनों में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में चुनाव से पहले सरकार युवाओं को अपने पक्ष में लाने के लिए लगातार कोई न कोई योजना ला रही है या फिर बहाली निकाली जा रही है। इसी कड़ी में अब पुलिस महकमे में सरकार के तरफ से बहाली

Bihar Police
Bihar Police
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Police: दरअसल,बिहार सरकार के तरफ से पुलिस महकमे के फोरेंसिक टीम में कई पदों पर बहाली निकाली गई है। पुलिस अपराध अनुसंधान विभाग के तरफ  से विधि-विज्ञान प्रयोगशालाओं (Forensic Labs) में दो प्रमुख पदों पर नई भर्ती की जा रही है। ये दोनों पद सहायक निदेशक (राजपत्रित) और वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (अराजपत्रित) हैं। यानी आपको आसान भाषा में बताए तो फोरेंसिक टीम में असिस्टेंट डायरेक्टर और असिटेंट सीनियर साइंटिस्ट के पोस्ट पर बहाली निकाली गई है। 


गौर करने वाली बात यह है कि यह बहाली आपको सरकारी नौकरी नहीं दे रही है बल्कि आप कॉन्ट्रेक्ट के तौर पर काम करेंगे। आपका यह कॉन्ट्रेक्ट तीन सालों का होगा। इस बहाली के तहत काफी पोस्टिंग राज्य के किसी फोरेंसिक लैब में या अलग -अलग जिलों के फोरेंसिक लैब में किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल फोरेंसिक टीम में भी आपको तैनात किया जा सकता है। 


जानकारी के मुताबिक इस बहाली के तहत सहायक निदेशक के 89 पद और वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक के 100 पद खाली हैं। कुल मिलाकर 189 पदों पर बहाली की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी, और अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जो ऑनलाइन या डिमांड ड्राफ्ट से जमा किया जा सकता है। इसके लिए आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 65 साल।


इन दोनों पदों पर नियुक्ति के लिए आप रसायन, भौतिकी, जीवविज्ञान और मनोविज्ञान जैसे अलग-अलग विषयों में से किसी एक सब्जेट में पढ़ाई कर रखे हो। हालांकि अलग -अलग पोस्ट के लिए अलग -अलग सब्जेट की डिमांड की गई है। जिसकी पूरी जानकारी विभाग के वेबसाइट पर चेक की जा सकती है। ऐसे में यदि आप भी इस बहाली के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं तो विभाग के वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें