ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार के युवाओं के पास विदेश में नौकरी करने का मौका, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

Bihar News: बिहार के युवाओं के पास मॉरीशस में नौकरी करने का मौका। कैशियर, वर्कर, एसी टेक्नीशियन, वेल्डर, ड्राइवर सहित कई पदों पर हो रही भर्ती। 21 नवंबर शाम 5 बजे तक कर सकते हैं आवेदन..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: विदेश में नौकरी का सपना देख रहे बिहार के युवाओं के लिए सबसे बड़ा और विश्वसनीय मौका सामने आया है। मॉरीशस सरकार और वहाँ की कंपनियों ने बिहार के युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरी देने का फैसला किया है। श्रम संसाधन विभाग के बिहार राज्य समुद्र पार नियोजन ब्यूरो के माध्यम से कुल 174 पदों पर भर्ती होनी है। सबसे खास बात यह कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सरकारी है, इसलिए ठगी का कोई डर नहीं है।


इन पदों में कैशियर के 85, सामान्य वर्कर के 66, एसी टेक्नीशियन के 4, वेल्डर का 1, ड्राइवर के 5, इलेक्ट्रीशियन के 4, कुक के 5, फैक्ट्री ऑपरेटर के 2 और इलेक्ट्रॉनिक टेक्नीशियन के 2 पद शामिल हैं। चयनित युवाओं को हर महीने 17,000 मॉरीशस रुपये (लगभग 31,000 भारतीय रुपये) वेतन मिलेगा। कंपनी की ओर से रहने की व्यवस्था, वर्क परमिट और हवाई टिकट जैसी सुविधाएँ भी दी जाएंगी। सबसे जरूरी शर्त सिर्फ इतनी है कि उम्मीदवार को बेसिक अंग्रेजी बोलनी-समझनी आनी चाहिए।


आवेदन की अंतिम तारीख 21 नवंबर शाम 5 बजे तक है। इच्छुक युवा समस्तीपुर जिला नियोजनालय में पहुँचकर आवेदन कर सकते हैं। जिनका पहले से किसी भी जिला नियोजनालय में रोजगार कार्ड नहीं बना है, वे पहले निबंधन करवाएँ, फिर आवेदन करें। जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया है कि दस्तावेजों में आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अगर पासपोर्ट बना हो तो उसकी कॉपी साथ लानी होगी। पासपोर्ट नहीं है तो चिंता न करें चयन के बाद तेजी से बनवा दिया जाएगा।


बिहार के युवाओं के लिए यह वाकई में सुनहरा अवसर है। बेरोजगारी और कम सैलरी से परेशान हजारों युवा विदेश जाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं और अपने परिवार का भविष्य संवार सकते हैं। 21 नवंबर से पहले समस्तीपुर जिला नियोजनालय पहुँच जाइए, फॉर्म भरिए और विदेश जाने के सपने की ओर एक कदम बढ़ाइए।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें