Bihar News: बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। श्रम संसाधन विभाग 19 नवंबर को मिथिलांचल प्राइवेट ITI में मदरसन ऑटोमोटिव इलास्टोमर्स टेक्नोलॉजी के लिए जॉब कैंप लगा रहा है। इसमें मशीन ऑपरेटर के 250 पदों पर सीधी भर्ती होगी। 10वीं, 12वीं या ITI पास 18-35 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं। चयनितों को नोएडा (सेक्टर D14) में 20,342 से 21,360 रुपये मासिक वेतन (CTC + अटेंडेंस अवार्ड) मिलेगा।
पद और सैलरी डिटेल्स
पद: मशीन ऑपरेटर
कुल पद: 250
योग्यता और वेतन
10वीं/12वीं पास: ₹18,722 (CTC) + ₹1,620 = ₹20,342
ITI पास: ₹19,740 (CTC) + ₹1,620 = ₹21,360
आयु: 18-35 वर्ष
कार्यस्थल: नोएडा, दिल्ली
कैंप डिटेल्स
तारीख: 19 नवंबर
समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे
स्थान: मिथिलांचल प्राइवेट ITI, मब्बी, दरभंगा
भाग लेने के लिए NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर या अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। साथ ही कैंप में प्रवेश पूरी तरह मुफ्त है।
साथ लाएं ये दस्तावेज
बायोडाटा
सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
5 रंगीन फोटो
आधार कार्ड, पैन कार्ड
अन्य प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी
श्रम संसाधन विभाग ने अपील की है कि योग्य युवा अधिक से अधिक संख्या में यहां पहुंचें। यह मौका मिथिला के युवाओं के लिए नोएडा में अच्छी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। रजिस्ट्रेशन करवाकर समय पर पहुंचें, क्योंकि सीटें सीमित ही हैं। यह रोजगार मेला बेरोजगारी दूर करने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।






