ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरपश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

बिहार में भी अग्निवीरों की बहाली जल्द, दानापुर में होगी भर्ती प्रक्रिया

PATNA : सेना बहाली को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से लागू की गई अग्निपथ योजना का सबसे ज्यादा विरोध बिहार में देखने को मिला था. बिहार में छात्रों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक आ

बिहार में भी अग्निवीरों की बहाली जल्द, दानापुर में होगी भर्ती प्रक्रिया
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : सेना बहाली को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से लागू की गई अग्निपथ योजना का सबसे ज्यादा विरोध बिहार में देखने को मिला था. बिहार में छात्रों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक आंदोलन भी किया, लेकिन अब सब कुछ शांत हो चुका है छात्रों का भ्रम भी पहले से कम हुआ है. लेकिन इस मसले को लेकर सियासत जारी है. बड़ी खबर यह है कि अब बिहार में ही अग्नीपथ योजना के तहत जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है.


बिहार में सेना भर्ती मुख्यालय कार्यालय दानापुर की ओर से अग्निपथ योजना के तहत जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की अधिसूचना जारी की जाएगी. भर्ती कार्यालय दानापुर के निदेशक कर्नल तेजेंद्र सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत अग्निवीर कहलाने वाले युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा का मौका मिलेगा. अग्निवीरों को उनके सेवाकाल के दौरान आकर्षक मासिक वेतन, अन्य भत्ते तथा चार साल के बाद सेवानिवृत्त होने पर सेवा निधि योजना के तहत टैक्स फ्री रकम भी दी जाएगी.


अग्निवीरों को सेवा निवृत्ति पर 11.71 लाख दिये जायेंगे. इसके अलावे उन्हें चिकित्सा सुविधा, 48 लाख का गैर अंशदायी जीवन बीमा कवर, अग्निवीर के शहीद होने पर 44 लाख की अतिरिक्त अनुग्रह राशि, सेवानिवृति के बाद पुनः रोजगार के लिए अग्निवीर कौशल प्रमाण पत्र दिया जाएगा. कार्य कौशल और शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने का उन्हें अवसर मिलेगा. सेवानिवृत्ति के पश्चात केंद्र एवं राज्यस्तर पर आई पुलिस फोर्सेस में 10 फीसदी आरक्षण के साथ रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जाएंगे.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें