ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Jobs 2025: बिहार में युवाओं के लिए बड़ा मौका, इन पोस्ट पर होगी बहाली; जानिए कैसे भरें फॉर्म और क्या है योग्यता

Bihar Jobs 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और अपने करियर को मजबूती देना चाहते हैं तो ये भर्ती आपके लिए एक सुनहरा अवसर हैं , दरअसल BTSC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के तहत 2747 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार BTSC की आधिक

Bihar Jobs
Bihar Jobs
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Jobs 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और अपने करियर को मजबूती देना चाहते हैं तो ये भर्ती आपके लिए एक सुनहरा अवसर हैं , दरअसल BTSC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के तहत 2747 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अगर आपका डिप्लोमा सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में है, तो ये नौकरी आपके लिए बेस्ट है. जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?


BTSC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 में कुल 2747 पद निकाले गए हैं, जिसमें सिविल इंजीनियरिंग के 2591 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 86 पद और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 70 पद शामिल हैं आयोग ने इन पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है साथ ही BE या B.Tech करने वाले भी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 37 साल होनी चाहिए वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के हिसाब से उम्र में छूट मिलेगी.


उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. एग्जाम कुल 100 अंक का होगा. इसमें जनरल स्टडीज से 20 सवाल, डोमेन नॉलेज(Civil/Mechanical/Electrical) के 80 सवाल होंगे. इसके अलावा गलत जवाब पर 0.25 अंक कटेंगे. जो उम्मीदवार चुने जाएंगे उन्हें हर महीने 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक की सैलरी मिलेगी इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और सरकारी नियमों के हिसाब से दूसरी सुविधाओं का भी फायदा मिलेगा.


कैसे करें आवेदन

सबसे पहले BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएँ.

होमपेज पर Junior Engineer Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.

मांगी गई जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन करें.

फिर उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.

भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट रख लें.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें