Bihar Job Camp 2026: बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, पटना द्वारा 9 फरवरी 2026 को एक विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस जॉब कैंप के माध्यम से Teamlease Services कंपनी Xtreme Fibre Executive, Wireman और Engineer पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी। चयन प्रक्रिया में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 24,000 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। कैंप का आयोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय, पटना, छठा तल, A-ब्लॉक, नियोजन भवन, नियर इनकम टैक्स गोलंबर – 800001 में किया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, फोटो, बायोडाटा, पैन कार्ड और आधार कार्ड के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर नि:शुल्क जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। जॉब कैंप का उद्देश्य योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और तकनीकी क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देना है।





