1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Apr 20, 2026, 4:17:27 PM
- फ़ोटो Google
Bihar News: बिहार के पूर्व डीजीपी पर सरकार ने भरोसा बरकरार रखा है. सरकार ने उन्हें 68 वर्ष की आयु तक पुलिस अवर सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर रखने का फैसला लिया है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अध्यक्ष के.एस.द्विवेदी की आयु सीमा को बढ़ा दिया गया है. सरकार ने इन्हें 68 वर्ष तक की आयु तक पद पर रखने का निर्णय लिया है. सरकार ने कहा है कि उनके कार्यकाल का विस्तार 68 वर्ष तक की आयु या अगले आदेश तक के लिए किया जाता है.
बता दें, पूर्व डीजीपी के.एस.द्विवेदी 1984 बैच के आईपीएस अदिकारी हैं. रिटायरमेंट के बाद सरकार ने इन्हें 10 अप्रैल 2023 को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया था. अब इके कार्यकाल को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.
