ब्रेकिंग
बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी हैपटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरारबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी हैपटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार

बिहार इंटर का रिजल्ट जारी, इन जिलों की लड़कियों ने किया टॉप, यहां देखिये सभी सब्जेक्ट के टॉपर्स की लिस्ट

PATNA : बिहार बोर्ड के इंटर का रिजल्ट आ गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इंटर परीक्षा में 10 लाख 45 हजार 950 बच्चे पास हुए हैं. आर्ट्स,

बिहार इंटर का रिजल्ट जारी, इन जिलों की लड़कियों ने किया टॉप, यहां देखिये सभी सब्जेक्ट के टॉपर्स की लिस्ट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार बोर्ड के इंटर का रिजल्ट आ गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इंटर परीक्षा में 10 लाख 45 हजार 950 बच्चे पास हुए हैं. आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों में लड़कियों ने बाजी मारी है. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेस कर टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है. इस खबर में नीचे सभी विषयों के टॉपर्स की लिस्ट दी हुई है. 


शुक्रवार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया. को इस बार आर्ट्स में 77.99 %, कॉमर्स में  91.48% और साइंस में 76.28% छात्र-छात्राओं ने पास किया है. इंटर परीक्षा में 10 लाख 45 हजार 950 बच्चे पास हुए हैं. आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों में लड़कियों ने बाजी मारी है. आर्ट्स में मधु भारती, कॉमर्स में सुगंधा कुमारी और साइंस में सोनाली कुमारी टॉपर रही हैं. आर्ट्स में मधु भारती के साथ सिमुलतला आवासीय विद्यालय के कैलाश कुमार ने भी टॉप किया है.


👉 यहां क्लिक कर देखिये अपना रिजल्ट


इंटर आर्ट्स में खगड़िया के आर लाल कॉलेज की छात्रा मधु भारती और सिमुलतला आवासीय विद्यालय के कैलाश कुमार ने 92.60% के साथ टॉप किया है, इन दोनों को 500 में से 463 अंक मिले हैं. कॉमर्स में औरंगाबाद के एसएन सिन्हा कॉलेज की छात्रा सुगंधा कुमारी ने 94.20% के साथ टॉप किया है. इन्होंने 500 में 471 अंक हासिल किया है. साइंस में नालंदा  के बिहारशरीफ के श्रीमती परमेश्वरी देवी गर्ल्स उच्तर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सोनाली कुमारी ने 94.20% के साथ टॉप किया है. इन्हें भी 500 में 471 अंक मिला है. 



बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार लगभग साढ़े 13 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से कुल 7.03 लाख छात्र और 6.46 लाख छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक बेवसाइट biharboardonline.bihar.gov.in , biharboardonline.com और  onlinebseb.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.


👉 यहां क्लिक कर देखिये अपना रिजल्ट



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें