ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: BTSC ने 2026 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया, इतने पदों पर होगी बहाली; जानिए..

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने 2026 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया है, जिसमें 37 परीक्षाओं के माध्यम से 42,467 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं, जिसमें 91 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में भर्ती की बड़ी खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने वर्ष 2026 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल आयोग के माध्यम से कुल 37 परीक्षाओं के जरिए 42,467 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।


पदों में सबसे ज्यादा भर्ती स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स, एएनएम और परिधापक के लिए होगी। स्टाफ नर्स के 11,389, एएनएम के 8,939 और परिधापक के 3,326 पद शामिल हैं। इसके अलावा कनीय अभियंता के 2,653, फार्मासिस्ट के 2,473, लैब टेक्नीशियन के 2,359, शल्य कक्ष सहायक के 1,683, एक्स-रे टेक्नीशियन के 1,232 और प्रयोगशाला सहायक के 1,023 पदों पर भी नियुक्तियां होंगी।


आवेदन तिथियां अलग-अलग परीक्षाओं के लिए आयोग द्वारा बाद में घोषित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर नजर रखें।


इसी बीच, बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता परीक्षा का परिणाम भी जारी किया है। इस परीक्षा में कुल 91 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों में भवन निर्माण एवं जल संसाधन विभाग (असैनिक) के 31, भवन निर्माण विभाग (सहायक अभियंता विद्युत) के 33, लघु जल संसाधन विभाग (सहायक अभियंता असैनिक) के 17 और सहायक अभियंता (यांत्रिक) के 10 अभ्यर्थी शामिल हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें