ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

Bihar Board 10th Result: कारपेंटर की बेटी साक्षी बनी बिहार स्टेट टॉपर, गांव में पढ़कर मैट्रिक की परीक्षा में लहराया परचम

Bihar Board 10th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में टॉपर्स की बात करें तो समस्तीपुर के जेपीएन हाई स्कूल, नरहन की छात्र

Bihar Board 10th Result
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Board 10th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में टॉपर्स की बात करें तो समस्तीपुर के जेपीएन हाई स्कूल, नरहन की छात्रा साक्षी कुमारी ने 97.80 फीसदी यानी 489 अंक हासिल कर पूरे बिहार में टॉप किया है। फर्स्ट ऑपर में अंशु कुमारी और भोजपुर के छात्र रंजन वर्मा ने पूरे बिहार में टॉप किया है। तीनों को समान अंक मिले हैं।


दरअसल, बिहार बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में समस्तीपुर की छात्रा साक्षी ने स्टेट टॉपर का दर्जा हासिल किया है। साक्षी ने शानदार प्रदर्शन किया है। समस्तीपुर की साक्षी ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जेपीएन हाई स्कूल नरहन की छात्रा साक्षी की सफलता से उनके परिजनों के साथ इलाके के लोग भी काफी खुश और गौरवान्वित है। उनका मानना है कि साक्षी ने जिले का नाम रोशन किया।


बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा में समस्तीपुर की साक्षी ने टॉपर्स बन जिले का मान बढ़ाया है। साक्षी ने 489 अंक हासिल किए हैं। वह जेपीएन हाईस्कूल नरहन स्कूल की छात्रा हैं। साक्षी के अलावा समस्तीपुर के अन्य छात्रों ने भी बिहार के टॉप-10 छात्रों में शामिल होकर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। साक्षी के पिता बढ़ई का काम करते हैं और माता संगीता शर्मा गृहिणी हैं। साक्षी स्कूल के साथ गांव में ही एक कोचिंग में पढ़ती थी।


बता दें कि मैट्रिक परीक्षा 2025 में टॉप टेन में कुल 123 स्टूडेंट शामिल हुए थे।बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। पहला स्थान पाने वाले छात्र को  2 लाख रुपए दिए जाएंगे वहीं दूसरा स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 1.5 लाख रुपए जबकि तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्रा को 1 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि सरकार की तरफ से दी जाएगी। वहीं चौथा से 10वां स्थान वाले छात्र-छात्रा को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें