ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar ANM Result 2026: बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इस दिन से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Bihar ANM Result 2026: Bihar ANM Result 2026 जारी, 5,006 पदों के लिए चयनित उम्मीदवार 27 जनवरी से 3 फरवरी तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होंगे, कटऑफ अंक और रिजल्ट PDF shs.bihar.gov.in पर उपलब्ध।

Bihar ANM Result 2026
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar ANM Result 2026: बिहार में सरकारी नर्स बनने का सपना देख रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार (SHSB) ने Bihar ANM Result 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद जारी इस रिजल्ट के साथ अब अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी तय कर दी गई है।


राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने एएनएम भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया है। इस PDF में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्हें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।


यह भर्ती अभियान बिहार में 5,006 Auxiliary Nurse Midwife (ANM) पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा के बाद योग्य अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।


Bihar ANM Result 2026 कैसे चेक करें:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर मौजूद "ANM Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

PDF फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।

Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर डालें और रिजल्ट स्टेटस चेक करें।

भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।


कैटेगरी वाइज Bihar ANM कटऑफ मार्क्स 2026:

अनारक्षित (UR) : 43.96

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 37.21

अनुसूचित जाति (SC) : 35.62

अनुसूचित जनजाति (ST) : 36.03

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) : 40.15

पिछड़ा वर्ग (BC) : 43.13

महिला पिछड़ा वर्ग (WBC) : 41.94

कटऑफ से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में शामिल होंगे।


डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) विवरण:

तारीख: 27 जनवरी से 3 फरवरी 2026

स्थान: State Institute of Health and Family Welfare (SIHFW), शेखपुरा, पटना


उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ तय समय पर उपस्थित होने की सलाह दी गई है और कहा गया है कि कि दस्तावेज सत्यापन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और किसी भी अफवाह से बचें। भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए SHSB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें