ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस

Bihar News: बिहार के 534 मॉडल विद्यालयों में 1 अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत होगी। 15 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जहां मेरिट के आधार पर नामांकन होगा और नौवीं से ही नीट-जेईई की तैयारी कराई जाएगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य के सभी 534 प्रखंडों में मॉडल विद्यालयों की शुरुआत की जाएगी। इन विद्यालयों में 1 अप्रैल से कक्षाएं संचालित होंगी। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की है।


इन विद्यालयों में नामांकन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में सफल छात्रों का चयन मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) के आधार पर किया जाएगा। राज्य सरकार ने ‘सात निश्चय-3’ के तहत इन आदर्श माध्यमिक विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया है, ताकि कक्षा 9वीं से ही छात्र-छात्राओं को नीट, जेईई, ओलंपियाड सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराई जा सके।


शिक्षा विभाग के अनुसार, इन मॉडल विद्यालयों में अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों द्वारा पढ़ाई कराई जाएगी। नियमित टेस्ट सीरीज, प्रदर्शन का विश्लेषण, संदेह समाधान सत्र और व्यक्तिगत करियर काउंसलिंग की सुविधा दी जाएगी। साथ ही स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक लाइब्रेरी और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और प्रतिस्पर्धी माहौल मिल सके।


सरकार ने नामांकन के लिए अभिभावकों की वार्षिक आय सीमा की शर्त समाप्त कर दी है। अब आवेदन के साथ आय प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य नहीं होगा। हालांकि, राज्य सरकार की निर्धारित आरक्षण नियमावली के अनुसार कोटिवार आरक्षण लागू रहेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें