ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

Yes Bank के ग्राहकों पर संकट : RBI ने बोर्ड को किया भंग, केवल 50 हजार ही होगी निकासी

PATNA : यस बैंक के ग्राहकों पर संकट गहराता जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने संकट में फंसे प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के बोर्ड को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। साथ ही साथ बै

Yes Bank के ग्राहकों पर संकट : RBI ने बोर्ड को किया भंग, केवल 50 हजार ही होगी निकासी
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : यस बैंक के ग्राहकों पर संकट गहराता जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने संकट में फंसे प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के बोर्ड को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। साथ ही साथ बैंक के ग्राहकों के लिए 50 हजार की निकासी की लिमिट लगा दी है।  यस बैंक का कोई भी ग्राहक अब महीने भर के अंदर केवल 50 हजार की रकम ही निकाल पाएगा। 


यस बैंक लंबे समय से वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। बैंक में ग्राहकों को जो ऋण दिया वह डूबने की वजह से वित्तीय संकट पैदा हुआ है। यस बैंक को वित्तीय संकट से उबरने के लिए लगभग दो अरब डॉलर की जरूरत है लेकिन पिछले 2 साल में कई निवेशकों से बातचीत के बावजूद बैंक प्रबंधन इसमें सफलता नहीं पा सका। पीएमसी बैंक के बाद यस बैंक का संकट देश के अंदर बैंकिंग सेक्टर को लेकर बड़ा झटका है। 


यस बैंक के बोर्ड को भंग करने के साथ ग्राहकों के लिए निकासी की लिमिट लगाए जाने पर रिजर्व बैंक ने एसबीआई के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी प्रशांत कुमार को यस बैंक का नया प्रशासक नियुक्त किया है। आरबीआई ने अपने आदेश में कहा है कि 3 अप्रैल तक बैंक से निकासी को लेकर लिमिट का आदेश लागू रहेगा। बैंकिंग नियामक का कहना है कि ग्राहकों और निवेशकों के हितों का ध्यान रखते हुए यह फैसले लिए गए हैं। हालांकि निकासी को लेकर लगाई गई लिमिट बैंक ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक पर लागू नहीं होगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें