ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

WhatsApp New Feature: WhatsApp में जल्द आ सकता है Instagram जैसा यह फीचर – यूजर्स के लिए शुरू हो गयी है टेस्टिंग, जानिए क्या है नया सरप्राइज!

WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप अक्सर अपने यूजर के लिए कुछ नया लाता रहता है, मिली जानकारी के अनुसार वाट्सअप एक और नया फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए टेस्ट कर रहा है। यह फीचर इंस्टाग्राम के क्वेश्चन स्टिकर जैसा होगा। इसके ज़रिए यूजर अपने स्टेटस में कोई सवा

WhatsApp New Feature
WhatsApp New Feature
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप अक्सर अपने यूजर के लिए कुछ नया लाता रहता है, मिली जानकारी के अनुसार वाट्सअप एक और नया फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए टेस्ट कर रहा है। यह फीचर इंस्टाग्राम के क्वेश्चन स्टिकर जैसा होगा। इसके ज़रिए यूजर अपने स्टेटस में कोई सवाल पूछ सकेंगे, और दूसरे लोग उसका जवाब दे सकेंगे। आइए जानते है कैसे काम करेगा ये फीचर? 


WhatsApp ने एक नया फीचर Status Question टेस्ट करना शुरू कर दिया है, जो फिलहाल कुछ एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यह फीचर Instagram के Question Sticker जैसा है, जिसमें लोग स्टेटस पर सवाल पूछ सकते हैं और दूसरे यूजर्स उसके जवाब दे सकते हैं। ये फीचर Google Play Store के ज़रिए सिर्फ कुछ टेस्टर्स को मिला है, लेकिन आने वाले हफ्तों में इसे और ज्यादा लोगों के लिए रोलआउट किया जाएगा। WhatsApp इस फीचर से यूजर्स का फीडबैक लेना चाहता है और अगर कोई दिक्कत हो तो उसे ठीक भी कर सकेगा।


कैसे काम करता है Status Question फीचर?

यूजर्स अपने स्टेटस में सवाल वाला बॉक्स जोड़ सकेंगे।

स्टेटस देखने वाले लोग उस बॉक्स पर टैप करके अपना जवाब टाइप कर सकते हैं।

एक सवाल पर कई जवाब आ सकते हैं।

ये जवाब केवल वही व्यक्ति देख सकता है जिसने सवाल डाला है, यानी सब कुछ प्राइवेट रहेगा।

हर बार जब कोई जवाब देगा, पूछने वाले को नोटिफिकेशन मिलेगा।

चाहें तो यूजर इन जवाबों को अपने अगले स्टेटस में शेयर कर सकता है – बिना जवाब देने वाले का नाम दिखाए।


सिक्योरिटी और प्राइवेसी

सभी जवाब एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे।

सिर्फ भेजने वाला और जवाब देने वाला ही इन्हें देख सकेगा।

अगर किसी के पास WhatsApp का पुराना वर्जन है, तो उन्हें ये फीचर काम करता हुआ नहीं दिखेगा और एक मैसेज आएगा कि "ये फीचर आपके वर्जन में सपोर्टेड नहीं है।" WhatsApp में रिपोर्ट करने का ऑप्शन भी मिलेगा ताकि गलत या आपत्तिजनक जवाबों की शिकायत की जा सके।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें