ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

UPSC ESE 2025: पटना के उत्कर्ष पाठक ने यूपीएससी इंजीनियरिंग परीक्षा में किया टॉप, रेलवे में बनेंगे असिस्टेंट मैनेजर

पटना के उत्कर्ष पाठक ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 में इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में देशभर में टॉप किया। अब वे रेलवे में सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग में असिस्टेंट मैनेजर बनेंगे।

bihar
देशभर में टॉपर बना उत्कर्ष
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग श्रेणी में पटना के केसरी नगर निवासी 25 वर्षीय उत्कर्ष पाठक ने देशभर में टॉप किया है।


उत्कर्ष पाठक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजधानी के संत मेरी स्कूल से 10वीं और संत माइकल स्कूल से 12वीं पूरी की। वे पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता रविशंकर के पुत्र हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने IIT पटना से बीटेक की डिग्री हासिल की।


बीटेक पूरी करने के बाद उत्कर्ष ने बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में नौकरी छोड़कर इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में तैयारी शुरू की। गैजेट्स में रुचि रखने वाले उत्कर्ष ने बताया कि इस विषय में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दूरसंचार तकनीक और विद्युत तरंगों का प्रयोग सीखना होता है।


उन्होंने अपनी तैयारी के बारे में बताया कि 90 प्रतिशत अध्ययन किताबों से और 10 प्रतिशत YouTube व Telegram चैनलों से किया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से छह से आठ घंटे की पढ़ाई से इस परीक्षा में सफलता पाई जा सकती है।उत्कर्ष पाठक अब रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नियुक्त होंगे और इसी पद से आगे प्रोन्नति करके डीआरएम तक पहुंच सकते हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें