ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Aadhaar Update: अब लाइन में खड़े होने की नहीं है जरूरत, ऐसे होगा आधार अपडेट; जान लें नियम

Aadhaar Update: अब तक अगर Aadhaar में कोई भी डिटेल बदलनी होती थी जैसे जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर तो लोगों को आधार केंद्र जाना पड़ता था, लाइन में लगना पड़ता था और हफ्तों तक इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब UIDAI इस परेशानी को खत्म करने की...

Aadhaar Update
आधार अपडेट
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Aadhaar Update:  Aadhaar आज भारत में हर नागरिक की डिजिटल पहचान बन चुका है। बैंक अकाउंट खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक, हर जगह Aadhaar की जरूरत पड़ती है। अब तक अगर Aadhaar में कोई भी डिटेल बदलनी होती थी जैसे जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर तो लोगों को आधार केंद्र जाना पड़ता था, लाइन में लगना पड़ता था और हफ्तों तक इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब UIDAI (Unique Identification Authority of India) इस परेशानी को खत्म करने की तैयारी में है।


UIDAI जल्द ही e-Aadhaar App लॉन्च करने जा रहा है, जो पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा। इस ऐप के आने के बाद नागरिक अपने Aadhaar की अहम जानकारियों को घर बैठे और तुरंत अपडेट कर सकेंगे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप में शुरुआत में तीन मुख्य डिटेल्स Date of Birth, Address और Phone Number को अपडेट करने की सुविधा मिलेगी। इस कदम से न सिर्फ आधार धारकों को सुविधा होगी बल्कि Aadhaar से जुड़ी अपडेट प्रोसेस और भी ट्रांसपेरेंट और सुरक्षित हो जाएगी। आइए जानते हैं e-Aadhaar App के संभावित फीचर्स और इसके फायदे।e-Aadhaar App क्या होगा?


e-Aadhaar App UIDAI का नया डिजिटल इनिशिएटिव होगा जिसे Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। ऐप का उद्देश्य Aadhaar अपडेट को आसान, सुरक्षित और तेज़ बनाना है। e-Aadhaar App से कौन-कौन सी डिटेल्स अपडेट होंगी?


बता दें कि लॉन्च के समय इस ऐप से Aadhaar में तीन अहम जानकारियां अपडेट करने की सुविधा मिलेगी, जिसमें जन्मतिथि (Date of Birth) पता (Address) मोबाइल नंबर (Phone Number) आगे चलकर UIDAI और भी ऑप्शन जैसे ईमेल आईडी या फोटो अपडेट करने की सुविधा भी जोड़ सकता है। e-Aadhaar App के आने के बाद समय की बचत होगी सेंटर पर जाने की जरूरत खत्म होगी। सबकुछ मोबाइल ऐप से किया जा सकेगा। अपडेट मिनटों में संभव होगा। UIDAI का ऑफिशियल प्लेटफॉर्म होने से डाटा सुरक्षित रहेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें