ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

GST Reforms: टैक्स काउंसिल के बाद कितनी सस्ती हो जाएंगी टू-व्हीलर्स? जानिए... पूरी खबर

GST Reforms: मोदी सरकार दिवाली तक टू-व्हीलर पर जीएसटी 28-31% से घटाकर 18% करने की तैयारी में है। इससे बाइक और स्कूटर की कीमतों में 10,000 रुपये तक की कमी आ सकती है। GST काउंसिल की सितंबर बैठक में इस पर अंतिम फैसला होगा।

GST Reforms
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GST Reforms: मोदी सरकार दिवाली तक टू-व्हीलर की कीमतें कम करने की योजना बना रही है। इसमें टू-व्हीलर की कीमत में भारी छूट मिलेगी। ऐसे में छोटी कारों के अलावा बाइक और स्कूटर पर लगने वाला GST 28-31 फीसदी से घटकर सिर्फ और सिर्फ 18 फीसदी हो सकता है। फिलहाल बात करें तो पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर्स पर 28 फीसदी जीएसटी लगता है. 350 सीसी से ज्यादा वाली बाइक्स पर 3 फीसदी का अतिरिक्त सेस लगता है, जिससे टैक्स 31 फीसदी हो जाता है. ऐसे में आने वाले समय में इन कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है.


BikeWala की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार फेस्टिवल सिजन के शुरुआत से ही यह भारी डिस्काउंट देगी। सरकार जीएसटी 2.0 के तहत टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। लंबे समय से ऑटोमोबाइल सेक्टर की यह मांग रही है कि बाइक और स्कूटर को लग्जरी प्रोडक्ट नहीं बल्कि जरूरी साधन माना जाए। 


ऐसे में 3–4 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में यह तय होगा कि किन चीजों पर टैक्स स्लैब बदला जाएगा। इसी बैठक में यह स्पष्ट होगा कि टू-व्हीलर्स पर जीएसटी घटाकर 18% किया जाएगा या नहीं। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को उम्मीद है कि सरकार इस फैसले को दिवाली से पहले लागू कर देगी, ताकि त्योहारों के सीजन में बिक्री को बढ़ावा मिल सके।


अगर किसी बाइक की कीमत 1 लाख रुपये है तो जीएसटी कटौती के बाद ग्राहकों को लगभग 10,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। वहीं, स्कूटर और छोटी बाइक पर भी कुछ हजार रुपये तक की राहत मिलेगी। ऐसे में ग्राहकों के लिए टू-व्हीलर खरीदना आसान होगा और डिमांड में इजाफा होगा।


टू-व्हीलर की बढ़ती डिमांड से न केवल कंपनियों की प्रोडक्शन क्षमता बढ़ेगी बल्कि ऑटो सेक्टर में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। बताया जा है कि सरकार यह कदम उठाती है तो यह कदम ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों के उपभोक्ताओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इन इलाकों में बाइक और स्कूटर को रोज़मर्रा की जरूरत के साधन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें