इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 740 रुपये उछलकर 86,430 रुपये हो गई है, जो अब तक का सबसे महंगा स्तर है। इससे पहले, 14 फरवरी को सोने ने 86,089 रुपये का ऑल-टाइम हाई बनाया था। चांदी भी तेजी में है। एक किलो चांदी की कीमत 967 रुपये बढ़कर 97,000 रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे पहले, चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपये प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई छुआ था।
इस साल कितना बढ़ चुका है सोना-चांदी?
1 जनवरी 2025 से अब तक सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। सोना 1 जनवरी को 76,162 रुपये पर था। जबकि 19 फरवरी को 86,430 रुपये पर पहुंच गया है। यानि सोने में इस साल ₹10,268 की बढ़त रही है। वहीं 1 जनवरी 2025 करे चांदी 86,017 रुपये पर थी जो आज यानि 19 फरवरी को 97,000 रुपये पर पहुंच गई है। चांदी में इस साल ₹10,983 की बढ़त हुई है। यानी सिर्फ 50 दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में करीब 10,000 रुपये की तेजी आ चुकी है।





