ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

iPhone SE 4 का इंतजार खत्म, कीमत सिर्फ 50 हजार!

अगर आप Apple के लेटेस्ट AI फीचर्स, A18 चिपसेट और फेस आईडी का फायदा लेना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा महंगे iPhone खरीदने का बजट नहीं है, तो iPhone SE 4 एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

iPhone SE 4
iPhone SE 4
© Social Media
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

टेक जगत में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि Apple ने हाल ही में अपने 19 फरवरी के लॉन्च इवेंट की घोषणा की है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि iPhone SE 4 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। Apple के CEO टिम कुक ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट शेयर कर इस इवेंट का टीजर जारी किया, जिससे iPhone प्रेमियों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

टीजर में Apple लोगो ग्रेडिएंट टोन में वेव्स के साथ नजर आ रहा है, जो iPhone SE 4 के बैक पैनल से मिलता-जुलता लग रहा है। सबसे बड़ा बदलाव जो नजर आ रहा है, वह यह कि Apple अपने आइकोनिक होम बटन को हमेशा के लिए हटा सकता है। इसका मतलब यह है कि iPhone SE 4 में फेस आईडी फीचर मिलने की पूरी संभावना है।

iPhone SE 4: क्या होगा खास?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone SE 4 में कई बड़े और मॉडर्न अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं:

  1. A18 चिपसेट: नया iPhone SE 4 AI-फीचर्स से लैस हो सकता है, जिससे यह पहले से ज्यादा पावरफुल और स्मूथ परफॉर्मेंस देगा।
  2. बड़े डिस्प्ले के साथ नया डिजाइन: नया मॉडल पुराने SE वेरिएंट्स से बड़ा होगा और डिजाइन में iPhone 14 या iPhone XR की झलक मिल सकती है।
  3. फेस आईडी सिक्योरिटी: पहली बार SE सीरीज में टच आईडी की जगह फेस आईडी मिलने की संभावना है।
  4. कैमरा: SE 4 में पीछे की तरफ सिर्फ एक कैमरा होगा, लेकिन यह पहले से ज्यादा अपग्रेडेड होगा।
  5. बैटरी और चार्जिंग: बैटरी लाइफ थोड़ी सीमित हो सकती है और चार्जिंग स्पीड भी iPhone 15 के मुकाबले धीमी रह सकती है।

Apple इस फोन को 500 डॉलर (लगभग ₹50,000) की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकता है। यह उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है, जो iPhone खरीदने का सपना देख रहे हैं, लेकिन बजट की वजह से अब तक रुक रहे थे।

M4 MacBook की भी हो सकती है एंट्री!

Apple सिर्फ iPhone SE 4 ही नहीं, बल्कि नई M4 MacBook भी इसी इवेंट में पेश कर सकता है। इसका मतलब है कि Apple के फैंस को इस महीने कई सरप्राइज़ मिलने वाले हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें