ब्रेकिंग
पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....

लॉकडाउन में कंपनियों ने पूरा वेतन नहीं दिया तब भी एक्शन नहीं होगा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

DELHI : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण देश में आर्थिक मंदी धीरे-धीरे बढ़ रही है। लॉकडाउन के कारण कंपनियां बंद पड़ी हैं और ऐसे में कई कंपनियां अपने एंप्लाइज को पूरा वेतन भी

लॉकडाउन में कंपनियों ने पूरा वेतन नहीं दिया तब भी एक्शन नहीं होगा, सुप्रीम कोर्ट  का बड़ा फैसला
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण देश में आर्थिक मंदी धीरे-धीरे बढ़ रही है। लॉकडाउन के कारण कंपनियां बंद पड़ी हैं और ऐसे में कई कंपनियां अपने एंप्लाइज को पूरा वेतन भी नहीं दे पा रहीं। एंप्लाइज को पूरा वेतन नहीं देने वाली कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 


दरअसल लॉकडाउन में कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं देने वाली कंपनियों के खिलाफ कई राज्य सरकारों ने एक्शन लेने का फैसला किया था। राज्य सरकारों के इस रूख के बाद पंजाब की 52 कंपनियों के संघ हैंड टूल्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया है उसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि सरकार फिलहाल वेतन नहीं देने के मामले में निजी कंपनियों पर कार्रवाई नहीं कर सकती। याचिकाकर्ताओं ने गृह मंत्रालय के 29 मार्च के उस सर्कुलर को चुनौती दी थी जिसमें कर्मचारियों को वेतन देने की बात कही गई है। 


याचिकाकर्ताओं की तरफ से सीनियर एडवोकेट जमशेद कामा ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान बेंच को यह बताया कि कंपनियों में काम ठप है और ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को वेतन दे पाना संभव नहीं है। कर्मचारियों की शिकायत पर राज्य सरकार है कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल कंपनियों पर एक्शन लेने पर रोक लगा दी है। इस मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा है कि वह केंद्र सरकार से इस मामले में दिशा निर्देश के बाद आगे कुछ कह पाने की स्थिति में होंगे। सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट से जवाब देने के लिए मोहलत मांगी है इस मामले में कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि राज्य सरकारें फिलहाल वेतन नहीं देने वाले निजी कंपनियों पर कोई एक्शन नहीं लेगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें