ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: बिहार में गुड़ उद्योग लगाने के लिए सुनहरा मौका, सरकार ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई; 1 करोड़ तक का अनुदान

Bihar News: बिहार सरकार ने गुड़ उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी तक बढ़ाई, गुड़ उत्पादन इकाइयों को 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक अनुदान मिलेगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग ने गुड़ उत्पादन इकाइयों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब किसान और निवेशक 25 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकार पहले से ही गन्ना की खेती और चीनी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। 


किसानों को गन्ना उत्पादन के लिए अनुदान दिया जा रहा है और अब गुड़ उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत गुड़ उत्पादन इकाई लगाने पर सरकार 6 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान दे रही है। अनुदान इकाई की पेराई क्षमता पर निर्भर करेगा। कम क्षमता वाली इकाइयों को कम और अधिक क्षमता वाली इकाइयों को अधिक राशि दी जाएगी।


गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार 5 से 20 टन प्रतिदिन क्षमता वाली इकाई को अधिकतम 6 लाख रुपये, 21 से 40 टन क्षमता वाली इकाई को 15 लाख रुपये, 41 से 60 टन क्षमता वाली इकाई को 45 लाख रुपये और 60 टन से अधिक क्षमता वाली इकाई को 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।


किसान और निवेशक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ccs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार का मानना है कि इस योजना से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें