ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

शेयर बाजार में लगातार 10वें दिन गिरावट, निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में बंद

निफ्टी लगातार 10वें दिन गिरकर 22,082 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें 36 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह, सेंसेक्स भी 96 अंक लुढ़ककर 72,990 के स्तर पर आ गया।

Share Market
Share Market
© Social Media
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला मंगलवार (4 मार्च) को भी जारी रहा। निफ्टी लगातार 10वें दिन गिरकर 22,082 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें 36 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह, सेंसेक्स भी 96 अंक लुढ़ककर 72,990 के स्तर पर आ गया।

आज के कारोबार में ऑटो और आईटी सेक्टर को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.31% की गिरावट आई। आईटी इंडेक्स भी 0.90% कमजोर हुआ। हालांकि, बाजार की गिरावट के बावजूद कुछ सेक्टर्स में तेजी भी देखने को मिली। मीडिया इंडेक्स में 2.37% की बढ़त रही। सरकारी बैंकों का इंडेक्स भी 1.56% चढ़ा। मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 0.5% की बढ़त दर्ज हुई।

विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार में लगातार गिरावट की वजह वैश्विक अनिश्चितता, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर आशंकाएं और घरेलू निवेशकों की सतर्कता है। आने वाले दिनों में निवेशक अमेरिकी नौकरियों के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के बयानों पर नजर बनाए रखेंगे।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें