ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

SIM card Validity: बिना रिचार्ज के कितने दिन तक चालू रहती है सिम? जानें... TRAI का रुल

SIM card Validity: आजकल कई लोग बिना रिचार्ज के सिम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन TRAI के नियमों के अनुसार लंबे समय तक रिचार्ज न कराने पर सिम बंद कर दी जाती है और नंबर किसी और को अलॉट हो सकता है।

SIM card Validity
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SIM card Validity: आजकल बहुत से लोग दो सिम कार्ड का उपयोग करते हैं, लेकिन उनमें से कॉलिंग या डाटा के लिए सिर्फ एक ही नंबर पर नियमित रूप से रिचार्ज करवाते हैं, जबकि दूसरे सिम का इस्तेमाल केवल इनकमिंग कॉल्स के लिए करते हैं। कई बार महीनों तक बिना रिचार्ज के भी लोग सिम का उपयोग करते रहते हैं, लेकिन एक निर्धारित अवधि के बाद बिना रिचार्ज वाले सिम को बंद कर दिया जाता है और वह नंबर किसी अन्य यूजर को अलॉट कर दिया जाता है।


हाल ही में भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार के साथ भी ऐसा ही एक दिलचस्प मामला सामने आया। उनका पुराना नंबर जो उन्होंने काफी समय से रिचार्ज नहीं करवाया था, बंद हो गया और बाद में किसी दूसरे व्यक्ति को अलॉट कर दिया गया। इसके बाद उस व्यक्ति को विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के कॉल्स आने लगे, जिससे वह व्यक्ति हैरान रह गया।


अब सवाल यह उठता है कि आखिर एक सिम कितने दिनों तक बिना रिचार्ज के चालू रहती है और नंबर कब तक यूजर के नाम पर सुरक्षित रहता है? इस संबंध में टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नियमानुसार, अगर कोई यूजर एक निर्धारित अवधि तक रिचार्ज नहीं करता है, तो संबंधित टेलीकॉम कंपनी उसके नंबर को बंद कर सकती है और इसे किसी अन्य ग्राहक को अलॉट कर सकती है।


टेलीकॉम कंपनियों की बात करें तो रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी प्रमुख कंपनियां बिना रिचार्ज के सिम को अधिकतम 90 दिन तक चालू रखती हैं। हालांकि, इनकमिंग कॉल्स की सुविधा आमतौर पर रिचार्ज खत्म होने के कुछ हफ्तों के भीतर बंद कर दी जाती है। एयरटेल अपने यूजर्स को 15 दिन का अतिरिक्त ग्रेस पीरियड भी देती है, लेकिन इस दौरान भी यदि रिचार्ज नहीं कराया गया, तो सिम को पूरी तरह बंद कर दिया जाता है।


वोडाफोन आइडिया (Vi) की पॉलिसी भी कुछ हद तक जियो और एयरटेल जैसी ही है, जिसमें सिम 90 दिन तक एक्टिव रहता है। दूसरी ओर, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) सबसे लंबा ग्रेस पीरियड देता है, जहां यूजर की सिम बिना रिचार्ज के 180 दिनों यानी 6 महीनों तक चालू रह सकती है। ऐसे में जो लोग सिर्फ अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं, उनके लिए BSNL एक बेहतर विकल्प बनकर उभरता है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें