ब्रेकिंग
‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद ‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

SBI ने किया बड़ा बदलाव, करोड़ों ग्राहकों को होगा फायदा

DESK : भारतीय स्टेट बैंक 10 जून से अपने कई नियम कानून में बदलाव करने वाला है. यदि आप भी एसबीआई ग्राहक हैं तो ये खबर आप के लिए है. इन बदलावों का फायदा करोड़ों ग्राहकों को मिलने

SBI ने किया बड़ा बदलाव, करोड़ों ग्राहकों को होगा फायदा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : भारतीय स्टेट बैंक 10 जून से अपने कई नियम कानून में बदलाव करने वाला है. यदि आप भी एसबीआई ग्राहक हैं तो ये खबर आप के लिए है. इन बदलावों का फायदा करोड़ों ग्राहकों को मिलने वाला है. आइये विस्तार से जानते हैं कि किस तरह के बदलाव को बैंक अपनाने वाली है.


एसबीआई ने 10 जून से अपनी कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने वाली है. इस कटौती के बाद एक साल की अवधि की एमसीएलआर दर घटकर 7 प्रतिशत हो जायेगी जो पहले 7.25 प्रतिशत हुआ करती थी. बैंक की ओर से लगातार 13वीं बार एमसीएलआर दर में कटौती की गई है. इससे पहले एसबीआई ने बाहरी बेंचमार्क से जुड़ी ब्‍याज दर (ईबीआर) को 7.05 प्रतिशत से घटाकर 6.65 प्रतिशत सालाना कर दिया था.वहीं रेपो दर से जुड़ी ब्याज दर को 6.65 प्रतिशत से घटाकर 6.25 प्रतिशत करने का फैसला किया है. हालांकि, ये नई रेपो दरें जुलाई में लागू होंगी.


ग्राहकों को कितना होगा फायदा 
बैंक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘एमसीएलआर दर से जुड़े होम लोन की समान मासिक किस्त की राशि में ग्राहकों को 421 रुपये की कमी आएगी. वहीं ईबीआर, आरएलएलआर से जुड़े होम लोन की मासिक किस्त में 660 रुपये की कमी आएगी. यह कैल्‍कुलेशन 30 साल की अवधि के 25 लाख रुपये तक के होम लोन पर की गई है. ’’


दरअसल, कोरोना संकट काल में लोन बांटने पर जोर दिया जा रहा है. इसके लिए केंद्रीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों को प्रोत्‍साहन भी दिया जा रहा है. यही वजह है कि रिजर्व बैंक ने लॉकडाउन के दौरान  दो बार रेपो रेट में कटौती की है.


आपको बता दें कि, फ़िलहाल रेपो रेट 4 फीसदी पर है, जो अब तक का सबसे निचला स्‍तर है. रेपो रेट वह दर होती है जिस पर बैंकों को आरबीआई कर्ज देता है. बैंक इस कर्ज से ग्राहकों को ऋण देते हैं. रेपो रेट कम होने का मतलब है कि बैंक से मिलने वाले कई तरह के कर्ज सस्ते हो जाएंगे. जिसका फायदा ग्राहकों तक पहुंचेगा.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें