ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Patna News: पटना में बढ़ रही लग्जरी कारों की डिमांड, 3 साल में खरीदे गए 1403 महंगे फोर व्हीलर; यह गाड़ी बनी लोगों की पहली पसंद

Patna News: पटना में लग्जरी गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ी है। पिछले तीन वर्षों में 1400 से अधिक महंगी फोर व्हीलर गाड़ियां खरीदी गई हैं। सबसे ज्यादा डिमांड इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर की रही है।

Patna News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: राजधानी पटना के लोगों में अब मंहगी या लग्जरी गाड़ियों को रखने का शौक बढ़ता जा रहा है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अबतक 25 लाख से एक करोड़ रुपए मूल्य तक के तकरीबन 400 लक्जरी वाहनों की खरीदगी हुई। इसमें सबसे अधिक टोयोटा कंपनी की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी की बिक्री हुई। 


इसकी संख्या कुल बिक्री हुई गाड़ियों की आधी यानी करीब 200 गाड़ी है। इसके बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में टोयोटा कंपनी की ही फॉर्च्यूनर शामिल है। इसके अलावा इस समयसीमा में नौ मर्सडीज, नौ जगुआर, सात पोर्शे, दो ऑडी, चार रेंज रोवर की डिफेंडर और चार रेंज रोवर वाहन शामिल हैं। पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष लग्जरी गाड़ियों की बिक्री अधिक तेजी से बढ़ी है।  


बीते कुछ वर्षों में महंगे वाहनों की खरीदारी का ट्रेंड लगातार बढ़ता हुआ प्रतित हो रहा है। वर्ष 2024 में कुल 363 महंगे वाहनों की खरीदारी पटना जिले में की गई थी। इसमें सबसे अधिक 301 फार्च्यूनर, 24 बीएमडब्ल्यू, 20 मर्सडीज, सात डिफेंडर, सात रेंज रोवर और चार पोर्शे वाहन खरीदे गए थे। 


वर्ष 2023 में कुल 353 महंगे वाहन खरीदे गए, जिनमें सबसे 313 फार्च्यूनर, 13 जगुआर, 16 बीएमडब्ल्यू, पांच डिफेंडर और एक मर्सडीज बेंज गाड़ी लोगों की पसंद बनीं। वहीं, वर्ष 2022 में कुल 295 महंगे वाहनों की बिक्री हुई थी, जिनमें 242 फार्च्यूनर, 20 मर्सडीज बेंज, 19 बीएमडब्ल्यू इत्यादि महंगे चारपहिया वाहन लोगों ने खरीदे थे।


पटना में जिस तेजी से महंगी गाड़ियों का शौक लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। इसके साथ ही यहां कई देशी-विदेशी ब्रांड के शोरूम की संख्या भी बढ़ने लगी है। अभी पटना शहर में 59 चार पहिया वाहनों के शोरूम मौजूद हैं, जिसमें मारूति के शो-रूम की संख्या अधिक है। इसके अतिरिक्त अन्य कंपनियों के शोरूम भी शामिल है। 


अब तो मर्सिडिज जैसी बड़े ब्रांड के शोरूम भी खुलने लगे है। मर्सिडिज जैसी कंपनी का शोरूम पहली बार यहां खुला है। पहले यहां के लोगों को इस तरह की महंगी गाड़ी खरीदने के लिए रांची, कोलकाता या वाराणसी जाना पड़ता था। लग्जरी गाड़ियों की बिक्री बढ़ने से सरकार को मुख्य रूप से जीएसटी अधिक मिलता है। रोड टैक्स के साथ राजस्व में भी बढ़ोतरी होती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें