ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

आईटी टावर से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, बिहार सरकार ने बनाई बड़ी योजना

पटना के गर्दनीबाग-खगौल रोड में आईटी टावर बनाने का बड़ा फैसला नीतीश सरकार ने लिया है। इससे युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। काम करने के लिए दूसरे प्रदेशों में जाना नहीं पड़ेगा। यह डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ते कदम है।

BIHAR
पटना में बनेगा आईटी टावर
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IT TOWER IN BIHAR: बिहार में IT सेक्टर में बढ़ते निवेश और रोजगार के अवसरों को देखते हुए नीतीश सरकार ने आईटी टावर के निर्माण की योजना शुरू कर दी है। पहले फेज के आईटी टावर का निर्माण गर्दनीबाग-खगौल रोड में 3.80 एकड़ जमीन में किया जाएगा। जमीन चिन्हिंत किये जाने के बाद सरकार ने इस भवन के डिजाइन को बनाने के लिए कंपनी की की खोज भी शुरू कर दी है। वही सरकार के निर्देश पर भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले साल नई आइटी नीति लागू होने के बाद बिहार सरकार को अब तक 40 से अधिक निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

आईटी सेक्टर में निवेश को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन


बिहार सरकार की नई आईटी नीति के तहत, यदि कोई कंपनी इस सेक्टर में 100 करोड़ रुपये का निवेश करती है, तो उसे 70% तक की छूट या अन्य लाभ दिए जाएंगे। इस नीति के लागू होने के बाद बिहार में आईटी क्षेत्र में निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकार ने इस बढ़ती रुचि को देखते हुए आईटी टावर की योजना को मंजूरी दी है।


खगौल-गर्दनीबाग में 3.80 एकड़ जमीन चिह्नित


आईटी टावर के पहले चरण के लिए 3.80 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। अब सरकार भवन डिजाइन तैयार करने के लिए बड़ी कंपनियों की तलाश कर रही है। इस परियोजना के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक हाई-टेक ऑफिस स्पेस विकसित किया जाएगा।


आईटी टावर में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं


इस टावर में आधुनिक ऑफिस स्पेस के अलावा कांफ्रेंस हॉल, फिटनेस सेंटर, टेबल टेनिस और बिलियर्ड हॉल जैसी सुविधाएं होंगी। साथ ही, 50 लोगों की क्षमता वाला कैफेटेरिया, क्रेच रूम और पार्किंग स्पेस भी बनाया जाएगा।


जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य


भवन निर्माण विभाग ने आईटी टावर के डिजाइन कॉन्सेप्ट के लिए बड़ी कंपनियों को आमंत्रित किया है। उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह आईटी टावर बिहार में तकनीकी क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें