ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Interest rate: सरकार ने बचत खाताधारकों को फिर किया निराश, ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं

Interest rate: सरकार ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे बचत खाताधारकों और निवेशकों को निराशा हुई है। PPF, NSC, सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरें यथावत बनी रहेंगी।

ब्याज दरें, Interest Rates, बचत योजनाएं, Small Savings Schemes, PPF, Public Provident Fund, NSC, National Savings Certificate, सुकन्या समृद्धि योजना, Sukanya Samriddhi Yojana, किसान विकास पत्र, Kisan
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Interest rate: सरकार ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है, जिससे बचत खाताधारकों और निवेशकों को निराशा हुई है। सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) पर 7.1%, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) पर 7.7%, सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2%, और किसान विकास पत्र (KVP) पर 7.5% की दर बनी रहेगी। यह लगातार पांचवीं तिमाही है जब सरकार ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बढ़ती महंगाई के बीच उच्च रिटर्न की उम्मीद कर रहे निवेशकों को झटका लगा है, क्योंकि सरकार ने ब्याज दरें स्थिर रखने का फैसला किया है।


लगातार पांचवीं तिमाही बिना बदलाव

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जनवरी-मार्च तिमाही की तरह ही ब्याज दरें बनी रहेंगी। सरकार हर तिमाही  दरों की समीक्षा करती है और आवश्यक होने पर संशोधन करती है, लेकिन इस बार भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

कौन-कौन सी योजनाओं की ब्याज दरें स्थिर रहीं?

सुकन्या समृद्धि योजना 8.2%, तीन साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) 7.1%,  PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) 7.1%, डाकघर बचत जमा योजना  4%,  किसान विकास पत्र (KVP) 7.5% (115 महीनों में मैच्योर) ,राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) 7.7%, मासिक आय योजना (MIS)  निवेशकों को झटका, महंगाई के बावजूद राहत मिलता नही दिख रही है | आपको बता दे कि ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी न होने से आम निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। बढ़ती महंगाई और आर्थिक अस्थिरता के कारण लोग ब्याज दरों में वृद्धि की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सरकार ने इन्हें स्थिर बनाए रखने का निर्णय लिया।

निवेशकों के लिए क्या हैं चुनौतियां?

कम ब्याज दरों के कारण निवेश पर अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। वहीँ ,बढ़ती महंगाई के कारण वास्तविक रिटर्न प्रभावित होगा।और सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए सीमित विकल्प बचेंगे।लिहाजा ,निवेशकों को अब ब्याज दरों में बदलाव के लिए अगली तिमाही तक इंतजार करना पड़ेगा।

इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें