ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बेकाबू हुए सोने के दाम! 86,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचे, चांदी भी हुई महंगी

सोना फिर महंगा हुआ और 700 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस उछाल के साथ 24 कैरेट सोने की कीमत 86,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

gold-silver rate
gold-silver rate
© gold-silver rate
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फरवरी की शुरुआत से महंगा हो रहा सोना आज फिर महंगा हो गया और 700 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस उछाल के साथ पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 86,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी जोड़ने के बाद यह कीमत 88,580 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।


शादी के सीजन में सोने की बढ़ती कीमतों ने ग्राहकों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग मजबूरी में महंगे दामों पर गहने खरीदने को मजबूर हैं। वहीं, सोने की कीमत में इस बढ़ोतरी से निवेशकों को काफी फायदा मिल रहा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।


चांदी के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। 96,000 रुपये प्रति किलो बिक रही चांदी पर जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 98,880 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं, पुराने सोने के आभूषणों का विनिमय मूल्य भी बढ़ गया है। 22 कैरेट पुराने आभूषणों का विनिमय मूल्य 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।


बाजार के जानकारों का मानना है कि फिलहाल सोने की कीमतों में गिरावट की कोई संभावना नहीं है। शादियों के सीजन के बाद भी इसकी मांग बनी रहने वाली है। कुछ जानकारों का यह भी मानना है कि दिवाली तक सोने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकती है।


बढ़ती कीमतों के कारण पटना के सर्राफा बाजार में ग्राहक कम दिख रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि कीमतों के कारण आभूषणों की बिक्री प्रभावित हो रही है। हालांकि, निवेशकों के लिए यह समय फायदेमंद साबित हो रहा है। महंगाई के इस दौर में जहां निवेशक खुश हैं, वहीं आम ग्राहक कीमतों में राहत की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमत में फिलहाल तेजी जारी रहेगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें