ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Gold Price Today: त्योहारों से पहले सोना हुआ महंगा, दामों ने पकड़ी रफ्तार; जानिए आज का ताजा भाव

Gold Price Today: त्योहारों से पहले सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब ये रॉकेट की तरह चढ़ चुके हैं। ऐसे में लोग सोच में हैं कि खरीदारी करें या रुक जाए, जानिए खरीदारी से पहले सोने का ताजा रेट...

Gold Price Today
Gold Price Today
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Gold Price Today: त्योहारों से पहले सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब ये रॉकेट की तरह चढ़ चुके हैं। ऐसे में लोग सोच में हैं कि खरीदारी करें या रुक जाए, जानिए खरीदारी से पहले सोने का ताजा रेट... 


त्योहारों से पहले सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। धनतेरस और दीपावली के करीब आते ही सोना महंगा हो गया है। गुरुवार, 9 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,000 रुपये के पार पहुंच गई है। ऐसे में जो लोग त्योहार के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं, उनकी जेब पर असर पड़ सकता है।अमेरिका में टैरिफ और शटडाउन जैसी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का असर भी सोने की कीमतों पर पड़ा है। इसके चलते सोना एक सुरक्षित निवेश विकल्प बन गया है और लोग तेजी से इसकी खरीदारी कर रहे हैं। बढ़ती मांग के कारण सोने के दाम लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं।


शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें

दिल्ली: ₹1,24,090

मुंबई: ₹1,23,940

चेन्नई: ₹1,24,210

कोलकाता: ₹1,23,940

अहमदाबाद: ₹1,23,990

बैंगलोर: ₹1,23,940

लखनऊ: ₹1,24,090

पटना: ₹1,22,099


चांदी की कीमतें:

चांदी के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को इसमें ₹3,000 से ज्यादा का उछाल देखा गया।

दिल्ली: ₹1,60,100 प्रति किलो

चेन्नई: ₹1,70,100 प्रति किलो

पटना: ₹1,57,159 प्रति किलो

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की मांग बढ़ने से भारत में भी इसके दाम ऊपर जा रहे हैं। सोना और चांदी दोनों को निवेशक सुरक्षित विकल्प मानते हैं, इसलिए त्योहारों से पहले इनकी खरीदारी में तेजी आना स्वाभाविक है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें