ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

ED Raid on Anil Ambani Group: अनिल अंबानी पर ED का शिकंजा, मुंबई से लेकर दिल्ली तक 50 ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप

ED Raid on Anil Ambani Group: प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी समूह की कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है। देशभर में 50 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। कंपनियों पर बैंक लोन घोटाले और फर्जीवाड़े का आरोप है।

ED Raid on Anil Ambani Group
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ED Raid on Anil Ambani Group: प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की बड़ी जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के तहत देशभर में 48-50 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी CBI द्वारा दो एफआईआर दर्ज करने के बाद शुरू की गई।


जांच में सामने आया है कि RAAGA समूह की कंपनियों ने बैंकों से लोन लेकर उसका दुरुपयोग किया। पैसों को दूसरी कंपनियों में घुमा कर आम निवेशकों, सरकारी संस्थाओं और बैंकों के साथ धोखाधड़ी की गई। इस जांच में कई संस्थाओं ने ED की मदद की है। जिनमें SEBI, NHB, NFRA और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं।


ED की शुरुआती जांच के अनुसार, साल 2017 से 2019 के बीच इन कंपनियों ने Yes Bank से लगभग 3,000 करोड़ रुपये का लोन लिया। आरोप है कि यह रकम बाद में दूसरी कंपनियों में घुमा दी गई। इसके अलावा, लोन पास करवाने के लिए Yes Bank के अधिकारियों और प्रमोटर्स को रिश्वत देने की बात भी सामने आई है।


जांच में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। जिसमें लोन देने से पहले बिना दस्तावेज और क्रेडिट एनालिसिस के फंड ट्रांसफर, लोन एप्लिकेशन और एक ही दिन में मंज़ूरी, कई कंपनियों के डायरेक्टर्स और पते एक जैसे, लोन पास होने से पहले ही पैसा जारी करने जैसी बातें सामने आई हैं। ईडी के इस एक्शन से उद्योग जगत में हड़कंप मच गया है।


सूत्रों की मानें तो SEBI ने ED को Reliance Home Finance Ltd (RHFL) से जुड़ी अहम जानकारी दी है, जिसमें एक ही वित्त वर्ष में कंपनी ने कॉरपोरेट लोन 3,742 करोड़ से बढ़ाकर 8,670 करोड़ रुपये कर दिया। इस अचानक बढ़ोतरी को भी ईडी संदेह की नजर से देख रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें