ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

e-PAN Download: घर बैठे मिनटों में डाउनलोड करें डुप्लीकेट PAN कार्ड, जानें... ये आसान तरीके

e-PAN Download: अगर आपका PAN कार्ड खो गया है तो अब चिंता की जरूरत नहीं। NSDL, UTI और इनकम टैक्स पोर्टल की मदद से आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में डुप्लीकेट e-PAN डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए... ये आसान तरीके।

e-PAN Download
e-PAN डाउनलोड कैसे करें
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

e-PAN Download: PAN Card भारत में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आयकर संबंधी कार्यों के अलावा बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और पहचान प्रमाण के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। लेकिन अगर आपका पैन कार्ड खो जाता है या आप उसे कहीं रखकर भूल जाते हैं, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे ही आसानी से डुप्लीकेट PAN Card (e-PAN) डाउनलोड कर सकते हैं, जो डिजिटल होने के बावजूद हर सरकारी व कानूनी कार्य में मान्य होता है।


सरकार ने डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देते हुए यह सुविधा तीन प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध करवाई है। NSDL, UTIITSL, और Income Tax Department की वेबसाइट। नीचे इन तीनों माध्यमों से डुप्लीकेट पैन कार्ड प्राप्त करने के आसान तरीके बताए गए हैं


1. NSDL के माध्यम से डुप्लीकेट PAN Card डाउनलोड करने का तरीका

अगर आपका PAN कार्ड NSDL (National Securities Depository Limited) से जारी हुआ है, तो आप इन स्टेप्स का पालन करें-

सबसे पहले Google पर “NSDL PAN Card Download” सर्च करें।

पहले लिंक पर क्लिक करें और ‘Download e-PAN’ का विकल्प चुनें।

अब अपना PAN नंबर और आधार नंबर दर्ज करें। 


इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल ID दिखाई देंगे। इनमें से किसी एक को चुनकर OTP मंगाएं। OTP डालने के बाद आपको ₹8.26 का पेमेंट करना होगा। पेमेंट कंप्लीट होते ही आपका e-PAN तुरंत डाउनलोड हो जाएगा। यह प्रक्रिया बिल्कुल सुरक्षित है और सरकार द्वारा प्रमाणित प्लेटफॉर्म पर की जाती है।


2. UTIITSL के माध्यम से डुप्लीकेट PAN Card कैसे पाएं

अगर आपका PAN कार्ड UTI Infrastructure Technology and Services Limited (UTIITSL) से बना है, तो प्रक्रिया कुछ इस तरह है

Google पर “UTI PAN Download” सर्च करें और पहले लिंक पर जाएं।

‘Download e-PAN’ ऑप्शन को सिलेक्ट करें।

इसके बाद PAN नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।

अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।

OTP वेरीफाई करने के बाद आपका डुप्लीकेट e-PAN तुरंत डाउनलोड हो जाएगा।

यह सेवा भी पूरी तरह ऑनलाइन और उपयोगकर्ता के लिए बेहद आसान बनाई गई है।


3. आयकर विभाग की वेबसाइट से डुप्लीकेट PAN कैसे डाउनलोड करें

अगर आपने अपना PAN कार्ड Income Tax Department की वेबसाइट से बनवाया है या वहां पर आपका रिकॉर्ड है, तो इस तरीके से डुप्लीकेट PAN पाएं-


सबसे पहले आयकर विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं- https://www.incometax.gov.in

वहां से ‘Instant e-PAN’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब अपना PAN नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।

OTP के जरिए वेरीफिकेशन पूरा करें।

वेरिफिकेशन होते ही आप तुरंत डुप्लीकेट PAN कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।


इस पोर्टल पर यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क भी हो सकती है, खासकर यदि आपने पहले से आधार के माध्यम से PAN प्राप्त किया है। डुप्लीकेट PAN कार्ड एक वैध डिजिटल दस्तावेज है जिसे आप बैंक, सरकारी योजनाओं, KYC या किसी भी कानूनी काम में उपयोग कर सकते हैं। e-PAN कार्ड को आप PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं और चाहे तो इसे प्रिंट भी करवा सकते हैं। इस तरह, पैन कार्ड खोने या डैमेज होने की स्थिति में अब आपको परेशान

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें