1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 30, 2026, 9:33:35 AM
प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Petrol Diesel Price India: देश के पांच राज्यों के चुनाव के बाद देश में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। आज 30 अप्रैल सुबह 6 बजे सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन की कीमतें अपडेट कीं। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है। अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच कच्चा तेल 119 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि ब्रेंट क्रूड भी इसी स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा है। युद्ध से पहले कच्चा तेल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था। वहीं WTI क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।
सरकार ने उन अटकलों को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल उस दावे को भी फर्जी बताया गया है, जिसमें पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का आदेश बताया जा रहा था। पीआईबी फैक्ट चेक ने साफ किया है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर कई पड़ोसी देशों पर दिख रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल 133.56 रुपये, चीन में 125.71 रुपये, श्रीलंका में 135.13 रुपये, नेपाल में 137.13 रुपये, बांग्लादेश में 107.78 रुपये, म्यांमार में 147.25 रुपये और भूटान में 102.78 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।