ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा!

Budget 2026: बजट 2026 में F&O पर STT बढ़ाने के ऐलान के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई. सेंसेक्स 2000 अंक टूटा, मेटल और कैपिटल सेक्टर के शेयरों में दबाव, PIO निवेश को मिली मंजूरी.

Budget 2026
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में F&O (फ्यूचर्स और ऑप्शंस) ट्रेडिंग पर STT (सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स) बढ़ाने का ऐलान किया गया। ऑप्शन पर STT को 0.1% से बढ़ाकर 0.15% किया गया, जबकि फ्यूचर्स पर 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया। पिछली बजट में भी STT बढ़ाई गई थी। इस ऐलान के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। 


इंट्राडे के दौरान सेंसेक्स में 2,000 अंकों की गिरावट आई, जबकि निफ्टी 700 अंक लुढ़क गया। कैपिटल सेक्टर के शेयरों में विशेष रूप से दबाव रहा। दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 600 अंक टूटकर 81,700 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 220 अंक टूटकर 25,100 पर था। बीएसई और ग्रो जैसे शेयरों में हाहाकार मचा हुआ है। वेदांता, हिंदुस्तान जिंक और हिंदुस्तान कॉपर में भारी गिरावट देखी गई।


बीएसई टॉप 30 शेयरों में केवल 3 शेयर बढ़त में थे, जबकि 27 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे। सनफार्मा, टीसीएस और कोटक महिंद्रा को छोड़कर बाकी शेयर लगभग 8% तक टूटे। ऑटो, फार्मा, FMCG और बैंकिंग सेक्टर समेत सभी प्रमुख सेक्टरों में दबाव देखा गया। पीएसयू बैंक सेक्टर में भी गिरावट दर्ज की गई।


बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी बड़ी गिरावट आई है। कल 460 लाख करोड़ रुपये थी, जो आज घटकर 452 लाख करोड़ रुपये हो गई। STT बढ़ोतरी का मुख्य असर F&O में प्रीमियम खरीदने और बेचने पर पड़ा। वहीं, बजट में PIO (भारतीय मूल के व्यक्ति जो विदेश में रहते हैं) को भारतीय बाजार में निवेश की मंजूरी दी गई। इसके बाद विदेशी निवेशकों के भारत में आने की संभावना बढ़ गई है।


शुरुआती कारोबार में हिंदुस्तान जिंक के शेयर में 10%, हिंदुस्तान कॉपर में 18% और हिंदुस्तान एल्युमिनियम में 5%, हिंडाल्को में 7% की गिरावट देखी गई। हालांकि, डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी देखने को मिली; BEL और Data Pattern जैसे शेयर लगभग 2% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। मेटल सेक्टर में भी कुछ रिकवरी देखी गई और ये ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें