ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Transport News: परिवहन सचिव ने दिया बड़ा पावर...नवनियुक्त ADTO-MVI-SI अब कर सकेंगे यह काम, जानें...

Bihar Transport News: परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने नव नियुक्त एडीटीओ-एमवीआई और प्रवर्तन अवर निरीक्षकों को बड़ा अधिकार दिया है. इस संबंध में विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.

Bihar Transport News, mvi, transport si, patna dto office, dto office, पटना जिला परिवहन पदाधिकारी, पटना डीटीओ,bihar transfer posting, Corrupt Officers, Bettiah DM, raids, TRANSPORT MVI, बेतिया मोटरयान
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Transport News: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर मोटरयान निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षकों की बहाली हुई है. ज्वाइनिंग के बाद सभी की ट्रेनिंग दी गई. प्रशिक्षण समाप्ति के बाद परिवहन विभाग ने नवनियुक्त मोटरयान निरीक्षकों और प्रवर्तन अवर निरीक्षकों को पावर देना शुरू कर दिया है. 

परिवहन विभाग ने 13 फरवरी को जारी की अधिसूचना

परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने नवनियुक्त अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षकों को शक्ति देने की अधिसूचना जारी कर दिया है. परिवहन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि 25 सितंबर 2023 को अपर जिला परिवहन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी. नवनियुक्त मोटर यान निरीक्षक एवं नवनियुक्त  प्रवर्तन अवर  निरीक्षकों को भी नियुक्ति किया गया था. नव नियुक्त परिवहन सेवा के अधिकारी, एडीटीओ, मोटर यान निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षकों को मोटर यानअधिनियम 2019 की विभिन्न धारा के तहत दंडनीय अपराधों के लिए जुर्माना (फाइन) करने की शक्ति प्रदान की जाती है.

अब दंड लगा सकेंगे ये अधिकारी

परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा है कि दंडनीय अपराधों पर दंड अधिरोपित करने के लिए नवनियुक्त प्रवर्तन अवर निरीक्षकों को भी समन की शक्ति प्रदान की जाती है. इस तरह से नवनियुक्त एडीटीओ, एमवीआई और प्रवर्तन अवर निरीक्षकों को विभाग ने बड़ा अधिकार दे दिया है. बता दें, सरकार ने राजस्व बढ़ाने को लेकर बड़ी पहल की है. परिवहन विभाग में अधिकारियों-कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें