ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Amul Milk Price Reduce: देशभर में कम हुए अमूल दूध के दाम, जानिए.. अब किस रेट पर मिलेगा

Amul Milk Price Reduce: महंगाई की मार झेल रही देश की जनता को अमूल ने राहत देने का काम किया है. अमूल ने अपने दूध की कीमतें घटा दी है. दूध की कीमत में प्रति लीटर एक रुपए की कटौती की गई है.

Amul Milk Price
उपभोक्ताओं को राहत
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Amul Milk Price Reduce: बढ़ती महंगाई के बीच अमूल ने देशभर के लोगों को राहत देने का काम किया है। अमूल ने देशभर में दूध के दाम घटा दिए हैं। कंपनी ने अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और टी स्पेशल अमूल दूध का रेट घटाकर आम लोगों को बड़ी राहत देने का काम किया है।


दरअसल, पिछले कुछ समय से अमूल दूध की कीमतों में लगातार इजाफा किया जा रहा था। अमूल की देखादेखी दूसरी कंपनियों ने भी अपने दूध के दाम बढ़ा दिए थे लेकिन अब अमूल ने काफी दिनों बाद दूध का रेट कम किया है। अमूल ने देशभर में प्रति लीटर एक रुपए की कटौती की है। अमूल के रेट कम करने के बाद अब अन्य कंपनियों पर भी दूध का दाम कम करने का दबाव बढ़ेगा।


रेट कम होने के बाद अब अमूल गोल्ड का एक लीटर दूध 66 के बजाए 65 रुपए में मिलेगी वहीं अमूल टी स्पेशल दूध 62 की जगह 61 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा जबकि अमूल ताजा 54 रुपए प्रति लीटर की जगह 53 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। यह पहली बार है जब किसी मिल्क कंपनी ने दूध के दाम घटाए हैं।


कंपनी ने दाम घटाने को लेकर ज्यादा जानकारी तो नहीं दी है हालांकि जानकार इसे उपभोक्ताओं को राहत देने और बाजार में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए दाम कम करने की बात कहते हैं। महंगाई की मार झेल रहे देश के लोगों को अधिक तो नहीं लेकिन अमूल ने थोड़ी राहत देने का काम जरूर किया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें