ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

वैशाली में पेट्रोल पंप पर लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र स्थित साइन बाजार पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। फायरिंग कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

बिहार
अपराधियों का तांडव जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां अपराधियों ने पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के साइन बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप की है। 


जहां हथियारबंद अपराधियों ने लाखों की लूट को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन बदमाश शनिवार देर शाम पेट्रोल पंप पर पहुंचे और हथियार के बल पर कर्मचारियों को धमकाते हुए दो नोजल से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।


लूट के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बेलसर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें