ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

Happy Birthday Tejashwi: तेजस्वी के फैन का अनोखा अंदाज, JCB पर चढ़कर काटा केक, भगवानपुर चौक का नाम रख दिया तेजस्वी चौक

हाजीपुर में राजद नेता केदार यादव ने अनोखे अंदाज में तेजस्वी यादव का 36वां जन्मदिन मनाया। जेसीबी पर चढ़कर केक काटा और भगवानपुर चौक का नाम बदलकर ‘तेजस्वी चौक’ रख दिया।

बिहार
लालू परिवार का क्रेजी फैन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: चर्चा में बने रहने के लिए अलग-अलग तरीका अख्तियार कर राजद नेता केदार यादव अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने में लगे रहते हैं। सोशल मीडिया में वो अक्सर बने रहना चाहते हैं। कभी बीच सड़क पर चादर बिछाकर उस पर सोकर और बीच सड़क पर भैंस बांधकर केदार यादव बिहार बंद में प्रदर्शन करने लगते हैं तो तेजस्वी को अपना भगवान बता एनएच-77 पर उनकी फोटो लगाकर पूजा पाठ करते और अगरबत्ती दिखाते नजर आते हैं।


कभी तालाब में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बर्थडे मनाते दिखते हैं। तो कभी छठ घाट पर लालू-तेजस्वी की आदमकद मूर्ति ठेले पर लादकर और खुद दंडवत होकर पहुंचते हैं और दोनों प्रतिमा की पूजा कर आशीर्वाद मांगते हैं। वही सज-धजकर भैंस पर सवार होकर वोट डालने पहुंच जाते हैं। चेहरा चमकाने के लिए वो अक्सर इस तरह का काम करते हैं। हमेशा सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।


इस बार राजद नेता तेजस्वी यादव के 36 वें जन्मदिन पर केदार यादव ने जेसीबी पर केक काटकर बर्थडे अनोखे तरीके से मनाया और अपने नेता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। केदारनाथ ने एक दूसरे को केक भी खिलाया। यही नहीं राजद कार्यकर्ता ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 स्थित भगवानपुर अड्डा चौक का नाम बदलकर तेजस्वी चौक रख दिया। सड़क किनारे तेजस्वी प्रसाद यादव चौक का बोर्ड भी लगा दिया। इस बोर्ड को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गयी है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें