VAISHALI: वैशाली के गोरौल नगर पंचायत के कचरा डंपिंग जोन के पास भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैल गई कि डंपिंग स्थल के आसपास की झाड़ियां और खजूर के पेड़ भी जलने लगे।
स्थानीय निवासी तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को सूचित किए। सूचना मिलते ही गोरौल और बेलसर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण इसे पूरी तरह नियंत्रित करने में काफी समय लगा। फिलहाल, दमकल विभाग आग पर नियंत्रण पा चुका है और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।





