ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार के इस जिले में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, भीषण आग में ₹लाखों का नुकसान

Bihar News: जंदाहा थाना क्षेत्र के गुरु चौक में कपड़ा धोने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। घरेलू सिलेंडर भी चपेट में आया। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई, लाखों का सामान नष्ट..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम गुरु चौक के पास एक कपड़ा धोने की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों के अनुसार शॉर्ट सर्किट से शुरुआत हुई आग तेजी से फैली और पास के घर तक पहुंच गई। जिसके बाद घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। ब्लास्ट की आवाज दूर तक गूंजी और आग ने विकराल रूप ले लिया।


दुकानदार का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घरेलू उपयोग की वस्तुएं, कपड़े, बर्तन और नकदी तक स्वाहा हो गई। अनुमान है कि नुकसान लाखों रुपये में हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुटे और बाल्टी से पानी डालकर आग काबू करने की कोशिश की। इसी बीच फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। टीम जब तक पहुंची तब तक घर का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था।


फायर ब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दुकानदार और परिवार सुरक्षित बाहर निकल आए। जंदाहा थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत मिली है और जांच में शॉर्ट सर्किट की पुष्टि भी हुई। बिजली विभाग को सूचना दे दी गई है।


इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। लोग रात भर जागकर पड़ोस की निगरानी करते रहे। दुकानदार ने कहा कि सालों की कमाई एक पल में खत्म हो गई। प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। जिला अधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने को कहा है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें