ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम

Bihar News: सुपौल के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय रूबी कुमारी की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने NH-327E को जाम कर दिया और निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सुपौल के त्रिवेणीगंज से बड़ी खबर सामने आई है। अनुमंडलीय अस्पताल में परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय महिला रूबी कुमारी की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और अस्पताल के सामने NH-327E को जाम कर दिया।


मृतका त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कशहा लतौना वार्ड 3 निवासी दिनेश कुमार की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, रूबी कुमारी को गुरुवार सुबह परिवार नियोजन ऑपरेशन के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उन्हें अस्पताल में ही रखा गया।


परिजनों का आरोप है कि शनिवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। कई बार कहने के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर उचित इलाज नहीं किया। काफी देर बाद डॉक्टर मरीज को देखकर ऑक्सीजन लगाकर चले गए। गंभीर स्थिति में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


सुबह करीब 10 बजे परिजन शव लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन से संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने अस्पताल के मुख्य गेट पर ट्रक खड़ा कर दिया और शव सड़क पर रखकर NH-327E जाम कर दी। यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।


परिजनों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषी डॉक्टर और नर्सों पर कार्रवाई की जाए और मृतका के परिवार को न्याय और मुआवजा दिया जाए। परिजन टायर जलाकर हंगामा कर रहे हैं। मौके पर त्रिवेणीगंज पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और जाम हटवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस और प्रशासन परिजनों को समझाने-बुझाने में लगे हैं, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें