ब्रेकिंग
पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर

बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस

Bihar News: सोनपुर रेल मंडल के 8 स्टेशनों पर जनरल टिकट जारी करने के लिए STBA की नियुक्ति होगी। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत अब आठ रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित (जनरल) टिकट जारी करने के लिए स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (STBA) नियुक्त किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने में सुविधा देना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।


रेल मंडल प्रशासन ने इसके लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 29 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पंजीकृत डाक, कोरियर, साधारण डाक या स्वयं उपस्थित होकर जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


STBA की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन वर्षों के लिए की जाएगी, जिसे कार्य संतोषजनक रहने पर बढ़ाया भी जा सकता है। चयनित अभ्यर्थी रेलवे के नियमों के अनुसार कार्य करेंगे और उन्हें जारी किए गए टिकटों पर कमीशन मिलेगा। यानी जितने अधिक टिकट जारी होंगे, उतनी अधिक आय होगी।


इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास रखी गई है। आवेदन के साथ चरित्र प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, डिमांड ड्राफ्ट और स्व-अभिप्रमाणित पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा। अधूरे आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।


समस्तीपुर के दलसिंहसराय स्टेशन पर दो स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनों के संचालन के लिए एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा सोनपुर, बरौनी, बेगूसराय, लाखमिनिया, खगड़िया, मानसी और नवगछिया सहित अन्य स्टेशनों पर भी एजेंट तैनात किए जाएंगे। रेलवे की इस पहल से छोटे और ग्रामीण स्टेशनों पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें