ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन

सोनपुर (सारण) में 4228 एकड़ जमीन पर 1302 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा। 2030 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है। युवा चेतना के रोहित कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया,

बिहार न्यूज
लालू पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के सारण के सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने जा रहा है। देश के 5वें बड़े ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण को नीतीश कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी है। 4228 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस एयरपोर्ट पर 1302 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 2030 तक इस एयरपोर्ट को तैयार किया जाएगा। 


इसे छपरा-सोनपुर क्षेत्र के इतिहास का सबसे बड़ा विकास निर्णय माना जा रहा है। इसके बन जाने से पटना सहित उत्तर बिहार के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बिहार सरकार द्वारा सारण में इतनी बड़ी सौगात दिये जाने पर युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने खुशी जाहिर की। 


युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने चक्र के सोनपुर में बनने जा रहे दक्षिण एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डा के निर्माण की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिनंदन किया है।


रोहित सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भिखारी ठाकुर की धरती पर इतिहास रच दिया है।


रोहित ने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा की राजद सुप्रीमो के शासनकाल में गाय भैंस की चोरी होती थी। चारा की चोरी होती थी और आज विकास पर विकास हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि लालू ने सारण सहित बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं किया। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें